ramcharitmanas

योगी सरकार का बड़ा फैसला, IAS, PCS के लिए फ्री कोचिंग, कैसे करें आवेदन...

Updated: रविवार, 31 अक्टूबर 2021 (09:44 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में IAS और PCS परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को फ्री कोचिंग की सौगात पेश की है। यह योजना सामाज कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाती, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए संचालित की जा रही है। कोई भी विद्यार्थी फॉर्म भरकर इस योजना का लाभ उठा सकता है। 
 
फॉर्म भरने के लिए आपको समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक साइट पर जाना होगा। छात्र 11 अक्टूबर से 08 नवंबर के बीच आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का प्रवेश पत्र 15 नवंबर तक जारी कर दिया जाएगा। वहीं प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 नवंबर दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच किया जाएगा।
 
प्रवेश परीक्षा 120 मिनट की होगी और इसमें सवाल हिन्दी में पूछे जाएंगे और यह MCQ होंगे। इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। रिजल्ट 27 नवम्बर को सामाज कल्याण विभाग की आधिकारिक साइट पर आयेगा।
 
किसे मिलेगा योजना का लाभ : इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा।
अनुसूचित जाती, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विद्यार्थी के माता पिता की वार्षिक आय 6 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
 
कैसे करें आवेदन : समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक साइट socialwelfareup.upsdc.gov.in पर जाएं। होम पेज पर 'आवेदन पत्र भरें' लिंक पर क्लिक करें।
 
अब एक नया पेज खुलेगा। इस पर दिए गए फॉर्म में नाम, पिता का नाम, स्थाई पता, ई मेल, अभ्‍यर्थी की शैक्षिक योग्‍यता का विवरण, आदि 21 सवालों के जवाब दें। इसके बाद अपने डॉक्युमेंट्स उपलोड करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

मानसूनी बारिश के अनियमित होने से पेट्रोल-डीजल की बिक्री में उछाल, अगस्त में 9.1% बढ़ी मांग

Royal Enfield Sales : अगस्त में रॉयल एनफील्ड की बिक्री 11% बढ़ी, 1.26 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिल बिकीं

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा एमपी आएं तो अपने कांग्रेस के शासनकाल का हिसाब भी जनता को बताएं

अगला लेख