Hanuman Chalisa
✕

UIDAI ने रद्द किए 6 लाख फर्जी Aadhaar Card, कहीं आपका तो नहीं है डुप्लीकेट, ऐसे करें पहचान

Updated: बुधवार, 27 जुलाई 2022 (18:09 IST)
Aadhaar Card भारतीयता पहचान होता है। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और अन्य साधनों के लिए यह जरूरत होती है। हाल ही में डुप्लीकेट आधार (Duplicate Aadhaar card) बनाए जाने के मामले भी बढ़ गए हैं। अब ऐसे मामलों पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है।
 
इसके तहत 6 लाख नकली आधार कार्ड रद्द किये गए हैं। डुप्लीकेट आधार कार्ड के मामले इन दिनों काफी बढ़े हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण आधार कार्ड के किसी भी तरह के दुरुपयोग को रोकने के लिए लगातार कदम उठा रहा है।
 
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पिछले सप्‍ताह लोकसभा में यह जानकारी दी थी। चंद्रशेखर ने बताया था कि यूआईडीआई डुप्‍लीकेट आधार के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को ज्‍यादा प्रभावी बना रहा है और अब चेहरे को भी वेरिफिकेशन फीचर के रूप में जोड़ा गया है। फेशियल रेकग्‍निशन को डुप्‍लीकेट आधार के अलावा पेंशन वेरिफिकेशन के लिए भी लागू किया गया है. अब तक लगभग 1,00,000 पेंशनधारकों को इस तकनीक से प्रमाणीकृत किया जा चुका है। 
 
UIDAI ने बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र और राज्य स्तर पर फर्जी आधार कार्ड बनाने वालों पर बड़ा एक्शन लिया गया। इस कार्रवाई के तहत आधार कार्ड से जुड़ी सर्विस का दावा करने वाली करीब एक दर्जन फर्जी वेबसाइटों को UIDAI ने नोटिस भी भेजा है। उन्हें चेतावनी देते हुए किसी भी तरह की सेवा देने पर रोक लगा दी गई है। अगर आप भी नया आधार कार्ड बनवाने या कुछ सुधार करने जाएं तो सरकार द्वारा अधिकृत सेंटर पर ही बनवाएं।
 
ऑनलाइन ऐसे करें वैरिफाई 
बहुत आसानी से आप अपने आधार को वैरिफाई कर सकते हैं। इसे स्मार्टफोन द्वारा भी वैरिफाई किया जा सकता है। 
आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाना होगा।
 
AADHAAR Services में वेरिफाई आधार नंबर (Verify Aadhaar Number) पर क्लिक करना है।
 
अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। नये पेज पर अपना 12 अंकों का आधार (Aadhaar) नंबर और कैप्चा भरना होगा।
AADHAAR Number के असली होने पर वेबसाइट पर Aadhaar Verification Complete का मैसेज आएगा
 
आपके दूसरे डीटेल्स भी दिखाए जाएंगे- जैसे आपकी आयु, आपके राज्‍य का नाम और आपके मोबाइल नंबर के अंतिम तीन अंक आदि।
 
बार-बार कोशिशों के बाद भी अगर आप आधार नंबर को वेरिफाई करने में सफल नहीं हो पाते हैं तो वेबसाइट आपको बताएगी कि आपका आधार नंबर मौजूद नहीं है।
 
तो क्या करें : इस तरीके से अगर अगर बार-बार प्रयास करने के बावजूद अगर आप आधार नंबर को वेरिफाई करने में सफल नहीं हो पाते हैं, तो वेबसाइट आपको बताएगी कि आपका आधार नंबर मौजूद नहीं है। ऐसे में अगर आपका आधार वेरिफाई नहीं होता है तो आपको जरूरी डॉक्‍यूमेंट्स के साथ नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर जाना होगा. आपके बायोमेट्रिक्स को दोबारा वेरिफाई करके यूआईडीएआई के डेटाबेस में डाला जाएगा। इसके लिए आपसे 25 रुपये के साथ 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी (GST) लिया जाएगा और आपका आधार अपडेट कर दिया जाएगा।

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

अगला लेख