Hanuman Chalisa

Ration Card में कैसे जुड़वाएं नए सदस्य का नाम, जानिए पूरी प्रक्रिया

मंगलवार, 15 जून 2021 (17:55 IST)
Ration Card देश के अधिकांश नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। राशन वितरण इसी कार्ड में दर्ज जानकारी के आधार पर किया जाता है। सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए भी राशन कार्ड में दर्ज जानकारियों का इस्तेमाल किया जाता है। राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों के नाम शामिल होते हैं, परिवार बढ़ने के साथ ही राशन कार्ड में नए सदस्यों के नाम जुड़वाना जरूरी होता है।

ऐसे में अगर शादी के बाद अगर परिवार का कोई सदस्य बढ़ता है या फिर घर में कोई नया बच्चा पैदा होता है, तो आप आसान प्रक्रिया से नाम जुड़वा सकते हैं। शादी के बाद परिवार में कोई सदस्य बढ़ता है तो पहले उसके आधार कार्ड में परिवर्तन कराना जरूरी है। महिला सदस्य के आधार कार्ड में पति का नाम लिखवाना होता है। इसके साथ ही पते में भी बदलाव कराना होता है। आधार कार्ड में संशोधन के बाद संशोधित आधार कार्ड की कॉपी के साथ खाद्य विभाग अधिकारी को नाम जोड़ने का आवेदन देना होगा।
 
अगर घर में किसी बच्चे ने जन्म लिया है तो पहले इस बच्चे का आधार कार्ड बनवाना होगा, जिसमें बच्चे के जन्म प्रमाण-पत्र की जरूरत होगी। इसके बाद आधार कार्ड के साथ नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन देना होगा।
 
ऑनलाइन दे सकते हैं आवेदन : आप ऐसे राज्यों में घर बैठे भी नए सदस्यों का नाम जोड़ने की अर्जी दे सकते हैं, जहां इसके लिए ऑनलाइन सुविधा मिल रही हो। इसके लिए आपको अपने राज्य की खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, अगर वहां सदस्यों के नाम जोड़ने की सुविधा होगा तो आप घर बैठे यह काम कर सकते हैं। 

Show comments

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

900 साल पुरानी मूर्ति का रहस्य सुलझा, सरस्वतीजी की समझी जाने वाली मूर्ति निकली देवी गायत्री की दुर्लभ प्रतिमा

Strait of Hormuz : ईरान को ट्रंप की चेतावनी, अमेरिका बनेगा 'हॉर्मुज का गार्जियन', मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा तनाव

EPFO का बड़ा अपडेट, नौकरी बदलने पर अब 2 तरीकों से करें PF ट्रांसफर, मिनटों में होगा पूरा प्रोसेस

Bankipur by-election: कितनी है प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी की संपत्ति? जाह्नवी ज्यादा अमीर, चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा

योगी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर गिफ्ट, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू, 45 मिनट में होगा सफर

अगला लेख