dharma sangrah
✕

बैंक खातों को Aadhaar से जोड़ने पर सरकार ने दिया निर्देश

Updated: मंगलवार, 10 नवंबर 2020 (18:44 IST)
मुंबई। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बैंकों से 31 मार्च 2021 तक सभी खातों को संबंधित ग्राहकों की आधार संख्या से जोड़ने का काम सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेश की कहानी अभी पूरी नहीं हुई है तथा अभी इसे आगे बढ़ाना बाकी है। कई ऐसे खाते हैं, जो अब तक आधार से नहीं जुड़े हैं।
 
भारतीय बैंक संघ (आईबीए) की 73वीं सालाना आम बैठक के संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि प्रत्येक खाता 31 मार्च, 2021 तक आधार से जुड़ना चाहिए और जहां भी जरूरी तथा लागू हो, पैन से उसे जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बैंकों को डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित और अन्य रूप से किए जाने वाले भुगतान को हतोत्साहित करना चाहिए।
 
उन्होंने यूपीआई आधारित भुगतान को अपनाने पर भी जोर दिया। वित्तमंत्री ने कहा कि यूपीआई हमारे सभी बैंकों में आम बोलचाल के शब्द होने चाहिए। उन्होंने रूपे कार्ड को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया। सीतारमण ने कहा कि जिसे भी कार्ड की जरूरत है, आप उन्हें केवल रूपे कार्ड ही जारी करें। उन्होंने कहा कि देश बड़े आकार के बैंकों पर जोर दे रहा है। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख