Hanuman Chalisa
✕

EPFO में एक बड़ी परेशानी हुई खत्म, सरकार ने आसान किया यह काम

Updated: बुधवार, 30 अप्रैल 2025 (17:48 IST)
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्यों की एक बड़ी परेशानी को सरकार ने हल कर दिया है। कर्मचारी निधि संगठन ने PF अकाउंट को ट्रांसफर करने को लेकर नियमों में कुछ संशोधन किए हैं। इसके बाद अब नौकरी बदलने पर पीएफ खाता ट्रांसफर करने के लिए कर्मचारी को अपने पुराने एंप्लायर और नए एंप्लायर से मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी। इससे सदस्यों को बड़ी राहत मिलेगी।
ALSO READ: EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति
पहले क्या था नियम  
इससे पहले जब कोई कर्मचारी अपनी नौकरी बदलता था तो उसके पीएफ अकाउंट (PF Account) के बैलेंस को पुरानी कंपनी से नई कंपनी में ट्रांसफर करने के लिए दोनों एंप्लायर से मंजूरी लेनी पड़ती थी, लेकिन अब इस प्रक्रिया को ऑटोमैटिक कर दिया गया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए फॉर्म -13 के तहत एक नई सॉफ्टवेयर सुविधा लॉन्च की है।
ALSO READ: EPFO में खुद जनरेट कर सकते हैं UAN, सरकार की नई सुविधा, बस करना होगा यह काम
इससे पुरानी कंपनी से ट्रांसफर क्लेम को स्वीकृति दी जाएगी और पीएफ अकाउंट बैलेंस सीधे खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। करीब 1.25 करोड़ मेंबर्स को फायदा होगा। इसके साथ ही EPFO ने डिपॉजिट को टैक्सेबल और नॉन-टैक्सेबल सेगमेंट में बांटने की सुविधा भी जोड़ा है। इससे पीएफ पर लगने वाले TDS की सही कैलकुलेशन करना आसान हो जाएगा। Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

LIVE: दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को हिरासत में लिया, केजरीवाल भी डिटेन

अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में, कौन संभाल रहा है CJP Protest की कमान?

CJP से निकाले गए Vijeta Dahiya ने Abhijeet Dipke की हिरासत पर उड़ाया मजाक, वीडियो शेयर कर कसा तंज

अगला लेख