suvichar

खुशखबरी! EPFO ने अंशधारकों के खातों में ब्याज डालना शुरू किया

Updated: गुरुवार, 31 दिसंबर 2020 (19:02 IST)
नई दिल्ली। सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंध करने वाले निकाय ईपीएफओ ने गुरुवार को 6 करोड़ से अधिक अंशधारकों को 2019-20 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर 8.5 प्रतिशत की दर से ब्याज का भुगतान शुरू कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के ज्यादातर सदस्य 2019-20 के लिए 8.5 प्रतिशत ब्याज दर के साथ अपने अद्यतन ईपीएफ खातों को देख सकेंगे।
ALSO READ: EPFO ने कोविड-19 से जुड़े 52 लाख दावे निपटाए, 13,300 करोड़ रुपए वितरित किए
अधिकारी ने आगे बताया कि श्रम मंत्रालय ने 2019-20 के लिए ईपीएफ पर 8.5 प्रतिशत ब्याज देने का निर्देश पहले ही ईपीएफओ को भेज दिया था और निकाय ने पिछले वित्त वर्ष के लिए खाताधारकों के खातों में ब्याज जमा करना शुरू कर दिया है।
 
श्रममंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि हमने कहा था कि 2019-20 के लिए ईपीएफ पर 8.5 प्रतिशत की दर से ब्याज देने की हम कोशिश करेंगे। हमने 2019-20 के लिए ईपीएफ पर 8.5 प्रतिशत का ब्याज देने के लिए एक अधिसूचना जारी की है। हमने अंशधारकों के खातों में ब्याज की उक्त दर को जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। (भाषा)

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

ड्रग्स के खिलाफ गुजरात पुलिस का ऐतिहासिक फैसला: अब हर जिले में काम करेगी 'एंटी नारकोटिक्स विंग'

ओडिशा के जंगल में मिले 5 विदेशी ओरंगुटान: वन विभाग ने किया रेस्क्यू, आखिर भारत कैसे पहुंचे ये जीव?

LIVE: राहुल गांधी बोले- भगवंत सरकार से सवाल करोगे, तो जवाब धमकी और टॉर्चर से मिलेगा

सर्दी से पहले जर्मनी का गैस भंडार 15 साल के निचले स्तर पर

दिल्ली वोटर लिस्ट में राघव चड्ढा का नाम जुड़ने पर बवाल: AAP ने उठाए सवाल, भाजपा सांसद ने दिया करारा जवाब

अगला लेख