रविवार, 20 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. diwali 2023 bank holidays banks to remain closed for 6 days check statewise list here
Written By
Last Modified: गुरुवार, 9 नवंबर 2023 (18:20 IST)

Bank Holiday : जल्द निपटा लें बैंक का काम, Diwali 2023 पर लगातार 6 दिन रहेगी छुट्टी

holidays in banks
भारत में त्योहारों का दौर शुरू हो चुका है। कई राज्यों में दिवाली की छुट्टी शुरू हो चुकी है। देश के अलग-अलग राज्यों में कई दिन बैंक में छुट्टी रहेगी। कई राज्यों में लगातार 6 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। धनतेरस, दिवाली, भाई दूज आदि जैसे त्योहारों पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। तो आप भी नोट कर लें कि आपके राज्य में कौन से दिन पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। दिवाली के पांच दिन के त्योहार (धनतेरस, छोटी दीवाली, दीवाली, गोवर्धन पूजा भाई दूज आदि) के दौरान बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। 
 
देखें लिस्ट- 
10 नवंबर (शुक्रवार) : वांगला महोत्सव – मेघालय।
11 नवंबर (दूसरा शनिवार) – छोटी दीवाली
12 नवंबर (रविवार) – दीवाली
13 नवंबर (सोमवार) : त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, यूपी और महाराष्ट्र में गोवर्धन पूजा के पर्व पर बैंक रहेंगे बंद।
14 नवंबर (मंगलवार) : दिवाली – गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और सिक्किम के बैंकों की रहेगी छुट्टी।
15 नवंबर, 2023 (बुधवार) : भाईदूज – सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक रहेंगे बंद।
 
नवंबर में इन दिनों रहेगा अवकाश
9 नवंबर, 2023- रविवार
20 नवंबर, 2023- छठ महापर्व के दिन पटना और रांची के बैंकों की रहेगी छुट्टी
23 नवंबर, 2023- सेंग कुट स्नेम/इगास बग्वाल के अवसर पर देहरादून और शिलांग में बैंकों की होगी छुट्टी।
25 नवंबर, 2023- चौथा शनिवार
26 नवंबर, 2023- रविवार
27 नवंबर, 2023- गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा के कारण अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, पणजी, पटना, त्रिवेंद्रम और शिलांग अलावा पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद
30 नवंबर, 2023- कनकदास जयंती के अवसर बेंगलुरु में बैंक बंद
ये भी पढ़ें
भारत विकास परिषद तिलक शाखा द्वारा सेवा प्रकल्प