suvichar

बस का सफर कर रहे हैं तो रखें ये 10 सावधानी, वर्ना पछताना पड़ेगा

Updated: मंगलवार, 8 अगस्त 2023 (19:46 IST)
Bus yatra: अधिकतर लोग बस का सफर करते हैं। ट्रेन की अपेक्षा कई जगहों पर बस का सफर आसान और समय बचाने वाला होता है। बस में यात्रा करने का अपना अलग ही आनंद है। यदि आप बस का लंबा सफर कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। बस का सफर में ये 10 सावधानी जरूर रखें, वर्ना पछताना पड़ सकता है।
 
1. यदि आपको या आपके साथ जो यात्रा कर रहा है उसे बस के सफर के दौराना उल्टी आती है तो भोजन कम ही करें और साथ में नींबू या संतरे की गोली लेकर जाएं। यदि हो सके तो डॉक्टर की सलाह से कोई टेबलेट रख लें।
 
2. यदि आप खिड़की के पास वाली सीट पर यात्रा कर रहे हैं तो अपना हाथ बाहर न निकालें और मोबाइल का उपयोग भी सावधानी से करें। यह गलती करने पर कई लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं।
 
3. बस में यात्रा करते समय लोगों पर नजर रखें। यदि कोई संदिग्ध नजर आए तो सावधान रहें।
 
4. अनावश्यक किसी से कोई बात नहीं करें और किसी से कुछ भी खाने की वस्तु न लें।
 
5. पहले सवारियों को उतर जाने दे फिर चढ़ें। किसी भी प्रकार से हड़बड़ी न करें।
 
6. यात्रा के टिकट ऐसी जगह रखें जहां तुरंत मांगने पर दिखा सकें।
 
7. यात्रा और दूरी के हिसाब से ही नकद रखें। कुछ सिक्के भी रखें। जेबकतरों से सावधान रहें।
 
8. पानी बोतल हमेशा अपने पास रखें। खुद को हाइड्रेड रखें। चॉकलेट, मीठे बिस्कुट जरूर रखें।
 
9. अपने मोबाइल को पूरी तरह से चार्च रखें और सुरक्षित रखें।
 
10. अपना पता जेब में रखें और अपने पारिवरिक सदस्यों एवं कुछ मित्रो के नंबर भी याद रखें। उसे एक डायरी में लिखकर भी रखें।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख