sundarkand

अप्रैल में 15 छुट्टियां, जा‍निए कब कहां बंद रहेंगे बैंक?

Updated: बुधवार, 26 मार्च 2025 (13:15 IST)
Bank Holidays in April : अप्रैल माह जल्द ही शुरू होने वाला है। माह के पहले दिन 1 अप्रैल को बैंकों में सामान्य कामकाज नहीं होगा। कमर्शियल बैंकों की एनुअल इन्वेंटरी को देखते हु्ए रिजर्व बैंक ने यह फैसला किया है। इस तरह माह के पहले दिन बैंक आम लोगों के लिए बंद रहेंगे। इस माह 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि इनमें से कई छुट्टियां सभी बैंकों पर लागू होगी तो कुछ छुट्‍टियां स्थानीय होने की वजह से कुछ ही स्थानों के लिए हैं। 
 
हालांकि छुट्‍टी के दिन आप मोबाइल बैकिंग या इंटरनेट बैंकिंग की मदद से पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। इन दिनों में एटीएम से भी पैसों की निकासी की जा सकती है। बहरहाल अभी भी कई काम ब्राचों पर ही होते हैं। ऐसे में आप अगर ब्रांच जाता चाहते हैं तो बैंक छुट्‍टी से जुड़ी इस लिस्ट पर नजर जरूर डाल लीजिए। ALSO READ: महंगा होगा ATM से पैसे निकालना, RBI ने जारी किया नोटिफिकेशन
 
कब क्यों बंद रहेंगे बैंक
1 अप्रैल : बैंकों में सामान्य कामकाज नहीं होगा।
6 अप्रैल : रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
10 अप्रैल : जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मदिन है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश होने के चलते बैंक भी बंद रहेंगे। 
12 अप्रैल : महीने के दूसरे शनिवार के कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। 
13 अप्रैल : रविवार की वजह से बैंकों की छुट्‍टी है। 
14 अप्रैल : संविधान के निर्माता बाबा भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर सरकारी छुट्टी होने की वजह से बैंक भी बंद रहेंगे। 
15 अप्रैल : बोहाग बिहू के कारण अगरतला, गुवाहाटी, इटानगर, कोलकाता और शिमला में बैंकों की छुट्‍टी है।
16 अप्रैल : बोहाग बिहू के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे। 
18 अप्रैल : गुड फ्राइडे के अवसर पर बैंकों की छुट्‍टी है।
20 अप्रैल : रविवार को बैंक बंद रहेंगे। 
21 अप्रैल : गरिया पूजा के मौके पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
26 अप्रैल : महीने का चौथा शनिवार होने के चलते बैंकों में अवकाश। 
27 अप्रैल : रविवार की वजह से बैंकों की छुट्‍टी। 
29 अप्रैल : भगवान श्रीपरशुराम जयंती के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे।
30 अप्रैल : बसव जयंती और अक्षय तृतीया के अवसर पर बेंगलुरू में बैंकों की छुट्‍टी।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में कराया भर्ती

दुबई में MP के वैश्विक निवेश मिशन की हुई शुरुआत, CM मोहन यादव ने दिग्गजों के साथ की बैठक, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

गृहमंत्री शाह ने ली दिल्‍ली इमारत हादसे की जानकारी, 5 लोगों की हुई मौत, अब तक 11 का हुआ रेस्‍क्‍यू, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

अगला लेख