dharma sangrah

PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन को दी बधाई, कहा- साथ में काम करने को उत्साहित

Updated: गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (00:17 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जो बाइडेन को अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और कहा कि वे भारत-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाई प्रदान करने के लिए बाइडेन के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कड़ी सुरक्षा के बीच बाइडेन ने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति और कमला हैरिस ने पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। डेमोक्रेट नेता, 78 वर्षीय बाइडेन को मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने वॉशिंगटन के कैपिटल हिल के वेस्ट फ्रंट में पद की शपथ दिलाई। पारंपरिक रूप से इसी जगह पर अमेरिका के राष्ट्रपति को शपथ दिलाई जाती है


मोदी ने कहा कि जो बाइडेन को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करने को उत्सुक हूं। प्रधानमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि अमेरिका का नेतृत्व करने के लिए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं। साझा चुनौतियों का सामना करने और वैश्विक शांति तथा सुरक्षा के लिए हम साथ खड़े हैं।

मोदी ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध साझा मूल्यों पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बहुआयामी द्विपक्षीय एजेंडे, बढ़ते आर्थिक संबंध और लोगों के बीच दोस्ताना रिश्ते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख