Hanuman Chalisa
✕

कमला हैरिस बोलीं, अमेरिका को एक ऐसे राष्ट्रपति की जरूरत है, जो लोगों की गरिमा को समझे

Updated: गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020 (11:48 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रे​टिक पार्टी की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने बुधवार को कहा कि देश के पास एक ऐसा राष्ट्रपति होना चाहिए, जो लोगों की गरिमा को समझे और राष्ट्र का इस तरह नेतृत्व करे की वह अपनी प्रतिष्ठा वापस हासिल कर सके और अपने आदर्शों के करीब आए।
ALSO READ: महंगा पड़ा कमला हैरिस के नाम का मजाक, सोशल मीडिया पर ‘आई स्टैंड विथ कमला’ अभियान
निधि एकत्र करने के ऑनलाइन आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में हैरिस ने कोविड-19 महामारी से निपटने के तौर-तरीकों और अर्थव्यवस्था में आई गिरावट के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आड़े हाथों लिया।
हैरिस ने कहा हमें एक ऐसे राष्ट्रपति और नेतृत्व की जरूरत है, जो लोगों की गरिमा को समझे और देश को उस दिशा में ले जाएं, जहां हम अपनी प्रतिष्ठा वापस हासिल कर सकें और अपने आदर्शों के करीब आएं।
 
उन्होंने कहा कि कि वे इस बात को मानते हैं कि देश में 80 लाख से अधिक लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हैं लेकिन स्थिति ऐसी नहीं होनी चाहिए थी। अमेरिकियों के स्वास्थ्य को बनाए रखना राष्ट्रपति की प्राथमिकता होनी चाहिए थी, लेकिन वे अब भी वास्तविकता, इस वायरस की गंभीरता और मास्क पहनने की आवश्यकता को नजरअंदाज कर रहे हैं।
 
हैरिस ने कहा कि हम जनस्वास्थ्य संकट और आर्थिक संकट के दौर में हैं जिसकी तुलना महामंदी से की जा रही है। अन्य एक कार्यक्रम में हैरिस ने देशवासियों से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील भी की। अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव है। हैरिस को मुकाबला उपराष्ट्रपति माइक पेंस से है। (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

दिलजीत के शो को खराब करने की पन्नू की साजिश नाकाम, ये है खालिस्तान समर्थक नारे लिखने की पूरी कहानी

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

खाली कुर्सियां, फ्लॉप शो, 1984 दंगों पर भी सवाल, BJP का राहुल गांधी पर हमला, कहा- राहुल बोले, ज्ञानेश को जाना होगा

'सपा ने यूपी में 1500 दंगे करवाए', गोरखपुर से CM योगी आदित्‍यनाथ ने साधा निशाना

अगला लेख