✕
समाचार
मुख्य ख़बरें
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
क्राइम
फैक्ट चेक
ऑटो मोबाइल
व्यापार
मोबाइल मेनिया
बॉलीवुड
बॉलीवुड न्यूज़
हॉट शॉट
मूवी रिव्यू
वेब स्टोरी
पर्यटन
आने वाली फिल्म
खुल जा सिम सिम
बॉलीवुड फोकस
आलेख
सलमान खान
सनी लियोन
टीवी
मुलाकात
क्रिकेट
अन्य खेल
खेल-संसार
ज्योतिष
दैनिक राशिफल
रामशलाका
राशियां
आज का जन्मदिन
आज का मुहूर्त
लाल किताब
वास्तु-फेंगशुई
टैरो भविष्यवाणी
चौघड़िया
इंदौर
खाटू श्याम बाबा
श्रीमद्भगवद्गीता
लाइफ स्टाइल
वीमेन कॉर्नर
सेहत
योग
NRI
मोटिवेशनल
रेसिपी
नन्ही दुनिया
पर्यटन
रोमांस
साहित्य
धर्म-संसार
एकादशी
श्री कृष्णा
रामायण
महाभारत
व्रत-त्योहार
धर्म-दर्शन
शिरडी साईं बाबा
श्रीरामचरितमानस
आलेख
सनातन धर्म
श्रीरामचरितमानस
धर्म संग्रह
काम की बात
श्रीराम शलाका
एक्सप्लेनर
क्राइम
रामायण
महाभारत
फनी जोक्स
चुटकुले
वीडियो
फोटो गैलरी
अन्य
Hindi▼
English
தமிழ்
मराठी
తెలుగు
മലയാളം
ಕನ್ನಡ
ગુજરાતી
समाचार
बॉलीवुड
क्रिकेट
ज्योतिष
इंदौर
खाटू श्याम बाबा
श्रीमद्भगवद्गीता
लाइफ स्टाइल
धर्म-संसार
श्रीरामचरितमानस
धर्म संग्रह
काम की बात
श्रीराम शलाका
एक्सप्लेनर
क्राइम
रामायण
महाभारत
फनी जोक्स
वीडियो
फोटो गैलरी
अन्य
बादल दरिया पर बरसा हो
ग़ज़ल
Written By
WD
Updated:
बुधवार, 6 फ़रवरी 2008 (17:41 IST)
- अज़ीज़ अंसार ी
WD
बादल दरिया पर बरसा हो ये भी तो हो सकता है
खेत हमारा सूख रहा हो ये भी तो हो सकता है
उसके लबों से हमदर्दी के झरने बहते रहते हैं
दिल में नफ़रत का दरिया हो ये भी तो हो सकता है
ऊँची पुख़्ता दीवारें हैं क़ैदी कैसे भागेगा
जेल के अन्दर से रस्ता हो ये भी तो हो सकता है
दूर से देखो तो बस्ती में दीवाली ख़ुशहाली है
आग लगी हो शोर मचा हो ये भी तो हो सकता है
जाने कब से थमा हुआ है बीच समन्दर एक जहाज़
धीरे-धीरे डूब रहा हो ये भी तो हो सकता है
दीप जला के भटके हुए को राह दिखाने वाला ख़ुद
राह किसी की देख रहा हो ये भी तो हो सकता है
हुक्म हुआ है काँच का बरतन सर पर रखकर नाच अज़ीज़
बरतन में तेज़ाब भरा हो ये भी तो हो सकता है
किसी गली में खुला
किसी गली में खुला दिल का दर न था कोई
तमाम शहर में अपना ही घर न था कोई
उठाए फिरता रहा जिसको अपने काँधों पर
वो मेरा अपना था बारे दिगर न था कोई
तमाम शहर में शीशे के थे दर ओ दीवार
मगर किसी को भी पत्थर का डर न था कोई
मैं तन्हा कब से खड़ा हूँ वफ़ा की मंज़िल पर
मेरा नसीब मेरा हमसफ़र न था कोई
मलामतों के तो पत्थर थे उसके हाथों में
नज़र के सामने शीशे का घर न था कोई
तड़पते देखा उसे तो हमें यक़ीन हुआ
हमारा नाला ए दिल बेअसर न था कोई
हमारा हाल लिखा था हमारे चेहरे पर
हमारे हाल से यूँ बेख़बर न था कोई
चिराग़े ज़ीस्त हमारा ये बुझ गया कैसे
जहाँ रखा था हवा का गुज़र न था कोई
उस एक ग़म के सहारे ख़ुशी से जी लेता
हज़ारों ग़म थे ग़म ए मोतबर न था कोई
किसी की याद थी साग़र था चाँदनी शब थी
कमी ये थी मेरे काँधे पे सर न था कोई
ज़िया से जिसकी हर इक शै पे नूर छाया था
वो इक चिराग़ था शम्श ओ क़मर न था
अज़ीज़ कल भी नवाज़ा गया था मेहफ़िल में
तुम्हारे शहर में क्या बाहुनर न था कोई
वेबदुनिया पर पढ़ें
समाचार
बॉलीवुड
ज्योतिष
लाइफ स्टाइल
धर्म-संसार
महाभारत के किस्से
रामायण की कहानियां
रोचक और रोमांचक
Show comments
जरुर पढ़ें
सभी देखें
मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार
Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें
हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज
बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ
समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव
नवीनतम
सभी देखें
रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और
इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें
महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें
स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!
रंगीली चिड़िया