Hanuman Chalisa
✕

नई शायरी - फ़ातिहा

Written By WD
Published: शनिवार, 31 अगस्त 2013 (13:16 IST)
- निदा फाज़ल ी

तुम्हारी क़ब्र पर मैं
फ़ातिहा पढ़ने नहीं आया,
मुझे मालूम था, तुम मर नहीं सकते
तुम्हारी मौत की सच्ची खबर
जिसने उड़ाई थी, वो झूठा था,
वो तुम कब थे?
कोई सूखा हुआ पत्ता, हवा में गिर के टूटा था।
मेरी आँखें
तुम्हारे मंज़रों में क़ैद हैं अब तक
मैं जो भी देखता हूँ, सोचता हूँ वो, वही है
जो तुम्हारी नेक-नामी और बद-नामी की दुनिया थी।
कहीं कुछ भी नहीं बदला,
तुम्हारे हाथ मेरी उंगलियों में सांस लेते हैं,
मैं लिखने के लिए जब भी कागज-कलम उठाता हूं,
तुम्हें बैठा हुआ मैं अपनी कुर्सी में पाता हूं।
बदन में मेरे जितना भी लहू है,
वो तुम्हारी लग़्ज़िशों नाकामियों के साथ बहता है,
मेरी आवाज़ में छुपकर तुम्हारा ज़ेहन रहता है,
मेरी बीमारियों में तुम, मेरी लाचारियों में तुम।
तुम्हारी क़ब्र पर जिसने तुम्हारा नाम लिखा है,
वो झूठा है, वो झूठा है, वो झूठा है,
तुम्हारी कब्र में मैं दफ़न हूं, तुम मुझमें ज़िन्दा हो,
कभी फुरसत मिले तो फ़ातिहा पढ़ने चले आना।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!