✕
समाचार
मुख्य ख़बरें
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
क्राइम
फैक्ट चेक
ऑटो मोबाइल
व्यापार
मोबाइल मेनिया
बॉलीवुड
बॉलीवुड न्यूज़
हॉट शॉट
मूवी रिव्यू
वेब स्टोरी
पर्यटन
आने वाली फिल्म
खुल जा सिम सिम
बॉलीवुड फोकस
आलेख
सलमान खान
सनी लियोन
टीवी
मुलाकात
क्रिकेट
अन्य खेल
खेल-संसार
ज्योतिष
दैनिक राशिफल
रामशलाका
राशियां
आज का जन्मदिन
आज का मुहूर्त
लाल किताब
वास्तु-फेंगशुई
टैरो भविष्यवाणी
चौघड़िया
इंदौर
खाटू श्याम बाबा
श्रीमद्भगवद्गीता
लाइफ स्टाइल
वीमेन कॉर्नर
सेहत
योग
NRI
मोटिवेशनल
रेसिपी
नन्ही दुनिया
पर्यटन
रोमांस
साहित्य
धर्म-संसार
एकादशी
श्री कृष्णा
रामायण
महाभारत
व्रत-त्योहार
धर्म-दर्शन
शिरडी साईं बाबा
श्रीरामचरितमानस
आलेख
सनातन धर्म
श्रीरामचरितमानस
धर्म संग्रह
काम की बात
श्रीराम शलाका
एक्सप्लेनर
क्राइम
रामायण
महाभारत
फनी जोक्स
चुटकुले
वीडियो
फोटो गैलरी
अन्य
Hindi▼
English
தமிழ்
मराठी
తెలుగు
മലയാളം
ಕನ್ನಡ
ગુજરાતી
समाचार
बॉलीवुड
क्रिकेट
ज्योतिष
इंदौर
खाटू श्याम बाबा
श्रीमद्भगवद्गीता
लाइफ स्टाइल
धर्म-संसार
श्रीरामचरितमानस
धर्म संग्रह
काम की बात
श्रीराम शलाका
एक्सप्लेनर
क्राइम
रामायण
महाभारत
फनी जोक्स
वीडियो
फोटो गैलरी
अन्य
अनवर शादानी की ग़ज़लें
Written By
WD
Updated:
मंगलवार, 17 जून 2008 (16:54 IST)
1.
इज़हार-ए-मोहब्बत पर कहने लगे झुंझलाकर
दीवाने, मोहब्बत के आदाब तो सीखा कर
ग़ुंचे से लिपटती है क्यों बाद-ए-सबा आकर
ये बात ज़रा तू भी तन्हाई में सोचा कर
Aziz Ansari
WD
दो दिन की जवानी में इतना न भरोसा कर
चढ़ते हुए सूरज का अंजाम तो देखा कर
इस तरहा कसकते हैं अब तार गरेबाँ के
सीने से लिपट जाए जैसे कोई शर्मा कर
ऎसा न हो तुझको भी दीवाना बना डाले
तन्हाई में खुद आपनी तस्वीर न देखा कर
मिलता है सुकून-ए-दिल मुश्किल से जवानी में
कुछ देर फ़क़ीरों की सोहबत में भी बैठा कर
कुछ अपना भरम बी रख, यूँ तर्क-ए-तअल्लुक़ से
ऎ जान-ए-वफ़ा अपने अनवर को न रुसवा कर
2.
जो ज़ुल्फ़ छू के पलटती हैं उंगलियाँ उसकी
तमाम रात महकती हैं उंगलियाँ उसकी
बड़ा ही सर्द है वो मौसम-ए-बहार मगर
मेरे बदन पे सुलगती हैं उंगलियाँ उसकी
कभी तो छूने की खातिर हज़ार तदबीरें
कभी तो छू के लरज़ती हैं उँगलियाँ उसकी
बड़े अजीब तक़ाज़े हैं आशनाई के
मैं चुप रहूँ तो चटखती हैं उंगलियाँ उसकी
हों जैसे शब के तआक़ुब में चाँद की किरनें
मेरी तरफ़ यूँ लपकती हैं उंगलियाँ उसकी
ये देखना है कि मेरे सलाम की खातिर
कहाँ-कहाँ से सरकती हैं उंगलियाँ उसकी
बहुत हसीन है तहरीर-ए-खत मगर अनवर
मेरी नज़र में चमकती हैं उंगलियाँ उसकी
3.
एक रोटी सही मेहनत से कमा कर देखो
ज़िन्दगी क्या है पसीने में नहा कर देखो
सिर्फ़ अपने लिए राहत की तमन्ना कैसी
दूसरों के लिए तकलीफ़ उठा कर देखो
तुमको मजबूरी का अन्दाज़ा भी हो जाएगा
फूल मेहनत के हथेली पे खिला कर देखो
सुबहा और शाम का संगम नज़र आजाएगा
ज़ुल्फ़ को आरिज़-ए-रोशन पे गिरा कर देखो
सिर्फ़ अपने ही नशेमन को बचाना कैसा
हर नशेमन को तबाही से बचा कर देखो
तुमको हर गाम पे जीने के मज़े आएँगे
खिदमत-ए-ख्ल्क़ में अपने को मिटा कर देखो
कितना दुशवार है इस दौर में जीना अनवर
इक दिया तुम भी हवाओं में जला कर देखो
4.
जागने पर मुझे मजबूर बना देता है
दिल के दरवाज़े पे जब कोई सदा देता है
खूब वो मेरी वफ़ाओं का सिला देता है
मेरे आगे मेरी तस्वीर जला देता है
धूप का पेड़ है वो शख्स सरापा लेकिन
गर्म मौसम में मगर सर्द हवा देता है
ऎ मसीहा तेरे अखलाक़ के सदक़े जाऊँ
मरने वाला तुझे जीने की दुआ देता है
एक उजड़े हुए गुलशन का पुराना मौसम
जब भी मिलता है मुझे ज़ख्म नया देता है
सैकड़ों में किसी मजनूँ, किसी दीवाने को
साहब-ए-नक़्श-ए-क़दम अपना पता देता है
अब दवाओं में असर है न मसीहाई में
बस तेरा नाम मरीज़ों ओ शिफ़ा देता है
कोई दीवाने से ये राज़-ए-मोहब्बत पूछे
क्यों चिराग़ों को सर-ए-शाम बुझा देता है
हुस्न भी हद में हुआ करता है अच्छा 'अनवर'
हद से बढ़ जाए तो मग़रूर बना देता है
5.
रुसवाइयों का मेरी तमाशा न कीजिए
लिल्लाह अपने आप को रुसवा न कीजिए
हर ज़ुल्म पर वफ़ा का तक़ाज़ा न कीजिए
महँगा पड़ेगा आप ये सौदा न कीजिए
हँसिए न आप यूँ मेरे हाल-ए-तबाह पर
तारीक ज़िन्दगी में उजाला न कीजिए
काँटों से रस्म-ओ-राह का गर हौसला न हो
फूलोँ की अपने दिल में तमन्ना न कीजिए
कुछ मुश्किलात-ए-राह-ए-वफ़ा की खबर भी है
चलने का मेर साथ इरादा न कीजिए
मेरी निगाह-ए-शौक़ का जादू भी कम नहीं
आँखों में आँखें डाल के देखा न कीजिए
वारफ़्तगी-ए-शौक़ में 'अनवर' के सामने
जब आ गए हैं आप तो परदा न कीजिए
6.
सब के होठों पे गिला हो ये ज़रूरी तो नहीं
ज़िन्दगी सब से खफ़ा हो ये ज़रूरी तो नहीं
ज़ुल्फ़-ए-शब रंग भी आरिज़ पे बिखर सकती है
चाँद पे काली घटा हो ये ज़रूरी तो नहीं
सिर्फ़ दीवाने को एहसास-ए-वफ़ा लाज़िम है
उनको एहसास-ए-वफ़ा हो ये ज़रूरी तो नहीं
सर से आंचल किसी सूरत भी ढलक सकता है
शोखि-ए-बाद-ए-सबा हो ये ज़रूरी तो नहीं
देखिए ग़ौर से फ़ेहरिस्त वफ़ादारों की
नाम अपना भी लिखा हो ये ज़रूरी तो नहीं
तालिब-ए-दीद का ईमान-ए-नज़र है वरना
कोई परदे में छुपा हो ये ज़रूरी तो नहीं
रंग-ए-खून-ए-दिल-ए-अनवर भी तो हो सकता है
दस्त-ए-नाज़ुक पे हिना हो ये ज़रूरी तो नहीं
वेबदुनिया पर पढ़ें
समाचार
बॉलीवुड
ज्योतिष
लाइफ स्टाइल
धर्म-संसार
महाभारत के किस्से
रामायण की कहानियां
रोचक और रोमांचक
Show comments
जरुर पढ़ें
सभी देखें
मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार
Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें
हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज
बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ
समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव
नवीनतम
सभी देखें
डॉ. जगदीश चंद्र बोस जयंती 2026: जानें उनके वैज्ञानिक योगदानों के बारे में, जिन्होंने बदल दी विज्ञान की दुनिया
रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?
संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा
गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत
कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक