Hanuman Chalisa
✕

अतीक़ की ग़ज़लें

Written By WD
Updated: सोमवार, 10 नवंबर 2008 (19:28 IST)
Aziz AnsariWD
1. बेरवानी सी इक रवानी का
ज़ाएचा लिख रहा हूँ पानी का

अर्शपैमा बना गया है मुझे
मसअला मेरी बेमकानी का

तेह को ऊपर उछाल लाओगे
जब भी समझोगे भेद पानी का

दे गया हूँ निशान दुनिया को
बे निशाँ होके हर निशानी का

चख रहा हूँ नफ़स नफ़स पल पल
ज़ाएक़ा, मर्ग-ए-नागहानी का

जिसको समझे थे हम सुकून-ए-दवाम
वो भी इक बुलबुला था पानी का

जो अभी तक लिखा गया न 'अतीक़'
ऐसा इक बाब हूँ कहानी का

2. ख़ौल से अपने, न बाहर होना
ये तो है, दीदा-ए-बीना खोना

जब सराबों के शनावर होना
तुम भी सहरा में समन्दर बोना

ऐसा अंधों में है रोना धोना
जैसे बहरों मे ग़ज़ल ख़्वाँ होना

जब थका डाले सफ़र जीवन का
अपने अन्दर ही सिमट कर सोना

प्यास ने डस के सुझाया मुझको
सेरलब, ख़ुद ही को पी कर होना

लोग बौने हैं तो बौने ही सही
तुम मेरे क़द के बराबर होना

मेरा मैं जब कभी ललकारे है
मुझको आ जाए है ख़ुद पर रोना

तेरी आमद से मेरे आँगन का
कितना गुलनार है कोना कोना

उनसे मिल कर ही ये समझोगे 'अतीक़'
ख़ुद को पाना ही है ख़ुद को खोना

ग़ज़ल के कठिन शब्दों के अर्थ
ख़ौल----अवक़ात--कवर---लिहाफ़
दीदा-ए-बीना-----मन ई आँख
सराब-----धूप में रेगिस्तान की रेत पर पानी होने का धोका
शनावर ----तैराक, सहरा----- मरुस्थल
ग़ज़ल ख़्वाँ होना-----ग़ज़ल गाना
सेर-ए-लब ------होंटों की प्यास बुझाना
आमद से -------आने से

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति