dharma sangrah
✕

ग़ालिब की ग़ज़लें

Written By WD
Published: शुक्रवार, 22 अगस्त 2008 (16:56 IST)
Aziz AnsariWD
1. कहते हो न देंगे हम, दिल अगर पड़ा पाया
दिल कहाँ कि गुम कीजे, हमने मुद्दुआ पाया

इश्क़ से तबीय़त ने, ज़ीस्त का मज़ा पाया
दर्द की दवा पाई, दर्द-ए-बेदवा पाया

दोस्तार-ए-दुश्मन है, एतिमाद-ए-दिल मालूम
आह बेअसर देखी, नाला नारसा पाया

सादगी-ओ-पुरकारी, बेखुदी-ओ-हुश्यारी
हुस्न को तग़ाफ़ुल में, जुरअत आज़मा पाया

ग़ुंचा फिर लगा खिलने, आज हमने अपना दिल
खूँ किया हुआ देखा, गुम किया हुआ पाया

हाल-ए-दिल नहीं मालूम, लेकिन इस क़दर यानी
हमने बारहा ढूंडा, तुमने बारहा पाया

शोर-ए-पिन्द-ए-नासेह ने, ज़ख्म पर नमक छिड़का
आप से कोई पूछे, तुमने क्या मज़ा पाया

2. शौक़ हर रंग, रक़ीब-ए-सर-ओ-सामाँ निकला
क़ैस तस्वीर के परदे में भी उरयाँ निकला

जख्म ने दाद न दी, तंगि-ए-दिल की यारब
तीर भी सीना-ए-बिस्मिल से पुरअफ़शाँ निकला

बू-ए-गुल, नाला-ए-दिल, दूद-ए-चिराग़-ए-महफ़िल
जो तेरी बज़्म से निकला सो परीशाँ निकला

दिल-ए-हसरत ज़दा था, मायदा-ए-लज़्ज़त-ए-दर्द
काम यारों का, बक़द्र-ए-लब-ओ-दन्दाँ निकला

थी नौ आमोज़-ए-फ़ना, हिम्मत-ए-दुश्वार पसन्द
सख्त मुश्किल है कि ये काम भी आसाँ निकला

दिल में फिर गिरिये ने इक शोर उठाया ग़ालिब
आह जो क़तरा न निकला था सो तूफ़ाँ निकला

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें