dharma sangrah
✕

शहर के हाकिम : मुनफरीद अशआर

Written By WD
Updated: गुरुवार, 1 मई 2008 (16:00 IST)
WD

शहर के हाकिम से हो जिस आदमी की दोस्ती
क्यूँ न दे वो आदमी झूठी गवाही बार-बार
--- हमीद गोहर

रज़ा को पहले लिखूँ अम्न का पयामी फिर
हूईं जो नाम पे उसके लड़ाइयाँ लिख दूँ
--- कालीदास गुप्ता रज़ा

जहन्नुम हो के जन्नत जो भी होगा फ़ैसला होग ा
ये क्या कम है हमारा और उनका सामना होगा
--- जिगर मुरादाबादी

अपनों ने मेरी नाव में सूराख़ कर दिए
तेरा करम जो मुझको किनारे उतार दे
--- डॉ. अशफ़ाक़ अंजु म

मानिन्दे बर् क़, मिस्ले हव ा, सूरते निगा ह
अक्सर निकल गए हैं वो मेरे क़रीब से
--- दाग़

तेरे क़दमों की आहटें पाकर
मेरा मिट्टी का घर हुआ है फूल
--- सलीम अंसारी

हमने हँस-हँस के तेरी बज़्म में ऐ पैकरे नाज़
कितनी आहों को छुपाया है तुझे क्या मालूम
--- मजरूह सुल्तानपुरी

इंसाफ़ जहाँगीरे ज़माना से मिले क्या
सच कहने की हिम्मत ही गवाहों में नहीं ह ै
--- अज़ीज़ अंसारी

उठते हुए लमहात को यूँ अपना बना ले ं
इक लम्हा भी हाथ से न छूटे ऐ दोस्त
---- अख़तरुल ईमान

कुछ ज़ख़्म ही खाएँ चलो कुछ गुल ही खिलाए ँ
माना के बहारों का ये मौसम तो नन्हीं है
--- मजरूह

राशिद किसे सुनाते गली में तेरी ग़ज़ल
उसकी गली का कोइ दरीचा खुला न था
--- मुमताज़ राशिद

कौन है अफ़ज़ल आने वाला
किस का रस्ता देख रहा हू ँ
--- अफ़ज़ल जोधपुरी

धूप सबज़े की चादर पे बैठी रही
ज़र्रे सूरज से आँखें मिलाते रहे
--- नुसरत ग्वालियरी

जिसकी फ़ुरक़त ने पलट दी इश्क़ की काया फ़िरा क़
आज उस ईसा नफ़स दमसाज़ की बातें करो
--- फ़िराक़

तलाक़ दे तो रहे हो ग़ुरूर ओ कहर के साथ
मेरा शबाब भी लौटा दो मुझको मेहर के साथ
--- नामालूम

हूँ न पागल अपने दुखों को
तेरे सुखों से तौल रहा हूँ
--- कालीदास गुप्ता रज़ ा

बज़ाहिर तो यहाँ धड़कन बहुत है
मगर इस दिल में सूनापन बहुत ह ै
---- नामालूम

जंग और मोहब्ब्त में हर बात रवा लेकिन
ईसार ओ वफ़ादारी दस्तूर हमारे है ं
--- अज़ीज़ अंसारी

धनक के रंग हो ं, गुल हो ं, शफ़क़ हो
तुम्हारे सामने हर रंग फीका
--- परवेज़

ग़ालिब बुरा न मान जो वाइज़ बुरा कहे
ऐसा भी कोई है कि सब अच्छा कहें जिसे
--- ग़ालिब

पहले रोज आता जाता था लेकिन सईद अब
ग़म ने मुक़ाम सीने के अन्दर बना लिया
--- सईद अख्तर

वो राह सुझाते हैं हमें हज़रत ए रेहबर
जिस राह पे उनको कभी चलते नहीं देख ा
--- अर्श मलसियानी

मैं अपने बचपन में फिर से लौट जाता हूँ
मेरी आँखों में जब बच्चों की नादानी चमकती है
--- सलीम अंसारी

हमारी चाहतें सच हैं मगर हालात का दरिया
मुझे इस पार रखता है तुझे उस पार रखता है
--- फ़रहान हनीफ़

राह देखा करेगा बरसों तक
छोड़ जाएँगे ये जहाँ तन्हा
--- मीना कुमारी

अँधेरे दिल से मिटाओ तो कोई बात बने
वफ़ा के गीत सुनाओ तो कोई बात बने
--- ग्यास सिद्दीक़ ी

ख़त्म होता ही नहीं तेरे करम का सिलसिला
फिर तू आख़िर किसलिए सुनता नहीं मेरी पुकार
--- अज़ीज़ अंसारी
---------------------
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

31 अक्टूबर पुण्यतिथि: इंदिरा गांधी की मृत्यु कब, कहां, क्यों और कैसे हुई थी?

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे