dharma sangrah
✕

ताईद ए ग़ज़ल : मुनफरीद अशआर

Written By WD
Updated: गुरुवार, 1 मई 2008 (15:58 IST)
ND
ताईद ए ग़ज़ल के बारे में दो-चार इशारे क्या कम हैं
नौ लम्बी-लम्बी नज़्मों से नौ शे'र हमारे क्या कम हैं -शाद आरफ़ी

ग़ज़ल कहनी न आती ठीक तो सौ सौ शे'र कहते थे
मगर इक शे'र भी ऐ मीर अब मुश्किल से होता है -मीरतक़ी मीर

बुरी नहीं है मुज़फ़्फ़र कोई भी सिंफ़ ए सुखन
क़लम ग़ज़ल के असर में रहे तो अच्छा है -मुज़फ़्फ़र हनफी

जो शख़्स मुद्दतों मेरे शैदाइयोँ में था
आफ़त के वक़्त वो भी तमाशाइयोँ में था -शकीला बानो

मर कर भी दिखा देंगे तेरे चाहने वाले
मरना कोई जीने से बड़ा काम नहीं है -शकीला बानो

मेरा दिल कुछ मुझे समझा रहा है
मैं कुछ दिल को नसीहत कर रहा हूँ -शे'री भोपाली

ये इलतिफ़ात ए खास, ये पेहम नवाज़िशें
जैसे हक़ीक़तन वो मेरे ग़मगुसार हैं -नमालूम

तू शाहीं है, परवाज़ है काम तेरा
तेरे सामने आसमाँ और भी हैं -इक़बाल

चुल्लू भर में मतवाली, दो ही घूँट में खाली
ये भरी जवानी क्या, जज़्बाए लबालब क्या -यगाना चंगेज़ी

तुझे भूल जाना तो है ग़ैरमुमकिन
मगर भूल जाने को जी चाहता है -जिगर

तबीयत अपनी घबराती है जब सुनसान रातों में
तो ऐसे में तेरी यादों की चादर तान लेते हैं -फ़िराक़

शाम भी ठीक धुआँ-धुआँ दिल भी था उदास-उदास
दिल को कई कहानियाँ याद सी आ के रह गईं -फ़िराक़

खंजर चले किसी पे तड़पते हैं हम अमीर
सारे जहाँ का दर्द हमारे जिगर में है -अमीर मीनाई

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत