sawan somwar

जोया के अशआर

Written By WD
Updated: मंगलवार, 23 सितम्बर 2008 (16:17 IST)
पेशकश : अज़ीज़ अंसारी

Aziz AnsariWD
* साए में ज़रा बैठ गया धूप का मारा
दीवार तो लेकर नहीं जाएगा बिचार ा---जोया

* ये एक इनायत की नज़र आपने डाली
या बर्फ़ का ख़ंजर मेरे सीने में उतारा

* सूरज लाख सुनेहरा निकला
किरन किरन पर पहरा निकला

* रोने वाला सो गया आख़िर
सुनने वाला बहरा निकला

* बारयाबी कोई आसान है क्या तेरे हुज़ूर
तुझसे नाज़ुक है तबीयत तेरे दरबानों की

* अजीब शहर है तेरा के लोग कहते हैं
पड़ोसियों का बहुत ऎतबार मत करना

* ये माना प्यार मैं करता हूँ एक काफ़िर से
ये किस किताब में लिक्खा है प्यार मत करना

* जब भी गये मिलने को पड़ोसी से पड़ोसी
सीने में लिए बीच की दीवार गए हैं

* बेशक बहुत ज़रूरी है मज़हब मगर ऎ शेख़
पीते हैं हम ये पानी हमेशा उबाल कर

* ये दो आँखें, ये चार आँसू
और हमारा क्या सरमाया

* घायल बिचारा मर गया आख़िर लहू बग़ैर
सब की रगों में ख़ून था लेकिन सुफ़ीद था

* कहाँ शबाब की मस्ती, शराब के अन्दर
पिलाना है तो जवानी पिला शराब न दे

* फूल को समझे इक अंगारा
हमको अपने वहम ने मारा

* भीगी आँख का इक और बोसा
मीठा-मीठा, खारा-खारा

* है काहकशाँ इश्क़ के मारों की नज़र में
इक हाथ उजाले का अ ँधेरे की कमर में

* उदासी रोग बुरा है तमाम लोगों में
ज़्यादा देर न बैठो उदास लोगों में

* हर पैकरे-हसीं के तलबगार हम भी हैं
हाँ, ये गुनाह है तो गुनहगार हम भी हैं

* जब किसी के आगे लेकर अपनी लाचारी गए
हम पे वो लम्हे न पूछो किस क़दर भारी गए

* रिंदी है वही रिंदी, पीना है वही पीना
जिस रिन्द के पीने से महफ़िल को सुरूर आए

* आस्माँ को न देख हसरत से
उड़, कि तुझमें है क़ुव्वते-परवाज़

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

Teachers Day Special: इस शिक्षक दिवस अपने प्रिय गुरुजनों को भेजें ये 10 अनमोल संदेश, जो सीधे दिल तक पहुँचेंगे

Teacher day essay : शिक्षक दिवस पर बच्चो के लिए निबंध

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!