Hanuman Chalisa
✕

नज़्म : 'वतन के पासबाँ'

Written By WD
Updated: बुधवार, 13 अगस्त 2008 (14:37 IST)
शायर : रेहबर जोनपुर ी

WDWD
परचम-ए-वतन की शान=इस ज़मीं की आन-बान
एक क़ालिब एक जान=एकता के राज़दान
तुझसे है वतन की शान=ऎ वतन के पासबान

तूने उठ के देश की=जगमगा दी ज़िन्दगी
अब उठेगी क्या इधर=चश्मे दुश्मनाँ कभी
है अदू का रंग फ़क़=मिल गया उसे सबक़
तोबा जोश-ओ-बेख़तर=अपना सीना तान कर
मुल्क-ओ-क़ौम के लिए=डट गया महाज़ पर
तूने देदी अपनी जान=तुझसे है वतन की शान
ऎ वतन के पासबान

भूक है न दर्द है=रू-ए-क़हत ज़र्द है
बो के खेत में अनाज=तूने लेलिया खिराज
ताजदार-ए-मुक-ओ-क़ौम=ऎतबार-ए-तख़्त-ओ-ताज
ऎ मुहाफ़िज़-ए-वतन=किस क़दर है तू महान
तुझसे है वतन की शान=ऎ वतन के पासबान

वो अलम की शब कहाँ=तीरगी वो अब कहाँ
सुबहेनौ का है ज़हूर=हर तरफ़ है एक नूर
रक़्स में है सरख़ुशी=शादमाँ है हर कोई
हुस्न है बहार है=कैफ़ है ख़ुमार है
कोह-ओ-दश्त हैं जवाँ=मौज-ए-गंग है रवाँ
बाग़ लहलहा उठे=खेत मुस्कुरा उठे

गुल खिले चमन चमन=बुलबुलें है नग्माज़न
मेहवे जलवा है नज़र=शाम बन गई सहर
तेज़तर हैं सिनअतें=हैं शबाब पर मिलें
खेत में है तो किसान=जंग में है तो जवान
तुझसे है वतन की शान= ऎ वतन के पासबान

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष