suvichar
✕

नज़्म : इलेक्शन

Written By WD
Updated: सोमवार, 10 नवंबर 2008 (19:39 IST)
शायर - सूरज तनवीर

WDWD
हर इक कह रहा है मेरे वोटरों, मुझे वोट दो, तुम मुझे वोट दो
दलीलें हैं सब की बहुत ख़ुशनुमा, हर इक गोया हक़दार है वोट का
बड़े मख़मसे में हैं वोटर फँसे, किसे वोट दें और वादा किसे
जो वोटर हैं बेचारे सादा सुभाव, मुसीबत है उनके लिए ये चुनाव
वो बेचारे किस की हिमायत करें, किसे वोट दें किस की हामी भरें
अगर इस तरफ़ उनका फ़रज़न्द है, उधर भी तो उनका जिगर बन्द है
जँवाई इधर है नवासा उधर, इधर भांजा है भतीजा उधर
अभी साला उठ के गया भी न था, कोई लेके बेहनोई को आ गया
अजब कश्मकश में है वोटर का दिल, बहुत ही परेशाँ बहुत मुज़महिल
सहर से है ता शाम तांता बँधा, उठा एक और आ गया दूसरा
कभी तज़किरा क़ौमी हालात का, कभी ज़िक्र सेलाब-ओ-बरसात का
ग़रज़ हैं इलेक्शन की बातें अजब, कहें तो ग़ज़ब न कहें तो ग़ज़ब
कहाँ तक करे कोई इनका बयाँ, है शैतान की आँत ये दास्ताँ
मुझे तो नहीं फिर भी कुछ पेश-ओ-पस, मगर ताब-ए-गुफ़तार कहती है बस

पेशकश : अज़ीज़ अंसारी

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

कब है सरदार पटेल जयंती? क्यों कहा जाता है उन्‍हें लौह पुरुष? जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

मीराबाई जयंती 2026: क्या कृष्ण भक्ति में लीन मीरा सचमुच मूर्ति में समा गई थीं? जानिए उनकी जिंदगी के 5 अनोखे रहस्य!

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें