✕
समाचार
मुख्य ख़बरें
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
क्राइम
फैक्ट चेक
ऑटो मोबाइल
व्यापार
मोबाइल मेनिया
बॉलीवुड
बॉलीवुड न्यूज़
हॉट शॉट
मूवी रिव्यू
वेब स्टोरी
पर्यटन
आने वाली फिल्म
खुल जा सिम सिम
बॉलीवुड फोकस
आलेख
सलमान खान
सनी लियोन
टीवी
मुलाकात
क्रिकेट
अन्य खेल
खेल-संसार
ज्योतिष
दैनिक राशिफल
रामशलाका
राशियां
आज का जन्मदिन
आज का मुहूर्त
लाल किताब
वास्तु-फेंगशुई
टैरो भविष्यवाणी
चौघड़िया
इंदौर
खाटू श्याम बाबा
श्रीमद्भगवद्गीता
लाइफ स्टाइल
वीमेन कॉर्नर
सेहत
योग
NRI
मोटिवेशनल
रेसिपी
नन्ही दुनिया
पर्यटन
रोमांस
साहित्य
धर्म-संसार
एकादशी
श्री कृष्णा
रामायण
महाभारत
व्रत-त्योहार
धर्म-दर्शन
शिरडी साईं बाबा
श्रीरामचरितमानस
आलेख
सनातन धर्म
श्रीरामचरितमानस
धर्म संग्रह
काम की बात
श्रीराम शलाका
एक्सप्लेनर
क्राइम
रामायण
महाभारत
फनी जोक्स
चुटकुले
वीडियो
फोटो गैलरी
अन्य
Hindi▼
English
தமிழ்
मराठी
తెలుగు
മലയാളം
ಕನ್ನಡ
ગુજરાતી
समाचार
बॉलीवुड
क्रिकेट
ज्योतिष
इंदौर
खाटू श्याम बाबा
श्रीमद्भगवद्गीता
लाइफ स्टाइल
धर्म-संसार
श्रीरामचरितमानस
धर्म संग्रह
काम की बात
श्रीराम शलाका
एक्सप्लेनर
क्राइम
रामायण
महाभारत
फनी जोक्स
वीडियो
फोटो गैलरी
अन्य
'जश्न-ए-आज़ादी'
Written By
WD
Updated:
सोमवार, 18 अगस्त 2008 (11:00 IST)
शायर : फ़य्याज़ ग्वालयर ी
WD
WD
वो आज़ादी बहिश्तों की हवाएँ दम भरें जिसका
वो आज़ादी फ़रिश्ते अर्श पर चरचा करें जिसका
वो आज़ादी शराफ़त जिसकी ख़ातिर जान तक दे दे
जवानी ज़ीस्त के उभरे हुए अरमान तक देदे
वो आज़ादी, परिन्दे जिसकी धुन में गीत गाते हैं
वो आज़ादी, सितारे जिसकी लौ में जगमगाते हैं
वो आज़ादी, जो सावन की घटाऎं बन के छाती है
वो आज़ादी, हवा में जिसकी खेती लहलहाती है
वो आज़ादी, जो गुलज़ारों में ख़ुश्बू बनके रहती है
वो आज़ादी, कली भी जिस के बल पे, तनके रहती है
वो आज़ादी, मिली हमको बड़ी क़ुरबानियाँ देकर
लुटाकर अपने मोती, लाजपत की पसलियाँ देकर
भगत, ऊधम, सुभाष, आज़ाद क्या खोए नहीं हमने
लहू से सींच दी 'जलियान वाला' की ज़मीं हमने
विदेशी मालकी घर-घर जलाईं होलियाँ हमने
निहत्ते थे, पर आगे बढ़के खाईं गोलियाँ हमने
ज़माने को नया इक रास्ता दिखला दिया हमने
अहिंसा और सत्य के बल पे जीता मोरचा हमने
हमारे दिल से पूछो दिल पे क्या क्या ज़ख़्म खाए हैं
मिला जो कुछ उसी को अब कलेजे से लगाए हैं
वो दिन आया कि अपना देश, आज आज़ाद-ए-कामिल है
नया सिक्का, नई अज़मत, नई तौक़ीर हासिल है
हिमालय की तरह दुनिया में आज ऊँचा है सर अपना
कि राज अपना है, काज अपना है, घर अपना है दर अपना
खड़े होंगे अब अपने पाँव पर, हम अपनी ताक़त से
करेंगे देश को आज़ाद ग़ुरबत से, जहालत से
कोई भारत में अब दुख से तड़पता रह नहीं सकता
ग़ुलामी ऎसी आज़ादी से अच्छी कह नहीं सकता
किसी के सामने अब अपनी गर्दन झुक नहीं सकती
ख़ुदा चाहे तो भारत की तरक़्क़ी रुक नहीं सकती
वेबदुनिया पर पढ़ें
समाचार
बॉलीवुड
ज्योतिष
लाइफ स्टाइल
धर्म-संसार
महाभारत के किस्से
रामायण की कहानियां
रोचक और रोमांचक
Show comments
जरुर पढ़ें
सभी देखें
मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार
Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें
हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज
बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ
समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव
नवीनतम
सभी देखें
दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार
अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष
राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!
'रसगुल्लों पर चर्चा'