Bhai Dooj
✕

चाँद तारों का बन : मख़दूम

Written By WD
Published: गुरुवार, 1 मई 2008 (15:10 IST)
- मख़दू म
WD

मोम की तरहा जलते रहे हम शहीदों के तन
रातभर झिलमिलाती रही शम्मे सुबहे वत न
रातभर जगमगाता रहा चाँद तारों का बन
तशनगी थी मगर तशनगी में भी शरशार थे
प्यासी आँखों के ख़ाली कटोरे लिए
मुनतज़िर मर्द ओ ज़न
मस्तियाँ ख़त्म मदहोशियाँ ख़त्म थीं, ख़त्म था बाँकपन
रात के जगमगाते दहकते बदन
सुबहा दम एक दीवारे ग़म बन गए
ख़ारज़ारे अलम बन गए
रात की शेहरगों का उछलता लहू
जूए ख़ूँ बन गया
कुछ इमामाने सद फ़िक्र ओ फ़न
उनकी साँसों में अफ़ई ही फुंकार थी
उनके सीने में नफ़रत का काला धुआँ
इक कमीं गाह से
फेंक कर अपनी नोकेज़ुबाँ
ख़ूने नूरे सहर पी गए
रात की तिल्छटें हैं अँधेरा भी है
सुबहा का उजाला, उजाला भी है
हमदमो
हाथ में हाथ दो
सूए मंज़िल चलो
मंज़िलें प्यार की
मंज़िलें दार की
कूए दिलदार की मंज़िलें
दोश पर अपनी अपनी सलीबें उठाए चलो।

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'