sundarkand
✕

यूपी में बुधवार को 9 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Updated: मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022 (14:43 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत 9 जिलों की 59 सीटों पर बुधवार को मतदान होगा। चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार का दौर सोमवार की शाम समाप्त हो गया।
 
विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में आगामी 23 फरवरी को पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में कुल 624 उम्मीदवार मैदान में हैं।
 
चौथे चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है उनमें प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक (लखनऊ कैंट), मंत्री आशुतोष टंडन (लखनऊ पूर्वी) पूर्व मंत्री सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा (सरोजिनी नगर), उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल (हरदोई) शामिल हैं।
 
इसके अलावा नेहरू-गांधी परिवार का ‘गढ़’ माने जाने वाले रायबरेली में भी चौथे चरण में मतदान होगा। यहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई आदिती सिंह एक बार फिर मैदान में हैं। 
 
वर्ष 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में इन 59 में से 51 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इसके अलावा सपा को 4, बसपा को 3 और भाजपा के सहयोगी अपना दल-सोनेलाल को एक सीट मिली थी।
 
तिकोनिया गांव में पिछले साल 3 अक्टूबर को हुई हिंसा में 4 किसानों समेत 8 लोगों की मौत के मामले को लेकर सुर्खियों में आए लखीमपुर खीरी में भी चौथे चरण में ही मतदान होगा।
 
चौथे चरण का चुनाव प्रचार काफी हाई वोल्टेज वाला रहा और सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार कार्य में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख