Hanuman Chalisa
✕

जीवित हो उठेगा खजुराहो

खजुराहो नृत्य महोत्सव वर्ष 2009

Updated: गुरुवार, 10 जुलाई 2014 (12:43 IST)
PRPR
ईश्वर की आराधना के अनेक माध्यम हैं। उनमें से एक माध्यम नृत्य भी है। नृत्य कला की एक ऐसी विधा है, जो अंग-अंग में ऊर्जा की तरंग संचारित करने के साथ ही वातावरण को भी जीवंत व खुशनुमा बना देती है। जहाँ नृत्य होता है, वहाँ त्योहार सा लगता है। एक ऐसे ही नृत्य महोत्सव के लिए तैयार है मध्यप्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल खजुराहो।

भारतीय कला व शिल्प की उत्कृष्ट मिसाल खजुराहो अब पूरी तरह से तैयार है पर्यटकों के स्वागत के लिए। यहाँ के मंदिरों में पसरा सन्नाटा अब संगीत की धुन में खो जाएगा और हर दिशाओं में मधुर गान व नृत्य की थिरकन की ध्वनियाँ गुंजायमान होगी। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस सात दिवसीय नृत्य महोत्सव की शुरुआत 25 फरवरी व समापन 3 मार्च को होगा।

  भारतीय कला व शिल्प की उत्कृष्ट मिसाल खजुराहो अब पूरी तरह से तैयार है पर्यटकों के स्वागत के लिए। यहाँ के मंदिरों में पसरा सन्नाटा अब संगीत की धुन में खो जाएगा और हर दिशाओं में मधुर गान व नृत्य की थिरकन की ध्वनियाँ गुंजायमान होगी।      
म.प्र. शासन के संस्कृति विभाग द्वारा उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी, भोपाल द्वारा आयोजित इस महोत्सव में प्रतिवर्ष देश के ख्याति प्राप्त नर्तक अपनी प्रस्तुतियाँ देते हैं। खजुराहो महोत्सव में शिरकत करना इन कला के आराधकों के लिए किसी स्वप्न के साकार होने से कम नहीं होता है।

इस वर्ष भी इस प्रतिष्ठित नृत्य समारोह में मालविका मित्रा, शगुन बूटानी, विजयलक्ष्मी, राजेंद्र गंगानी, राउल डिसूजा आदि अपने नृत्य की मोहक प्रस्तुतियाँ देंगे। इस दौरान खुजुराहो के भव्य व आकर्षक मंदिरों की खूबसूरती नटराज के आराधकों के घुँघरूओं की थिरकन से जीवंत हो उठेगी, जो वर्षभर इन नर्तकों के यादगार नृत्य की मधुर स्मृति बन यहाँ की फिजाओं में कैद हो जाएँगी।

रंगबिरंगी रोशनी व संगीत के मधुर वातावरण में खजुराहो की खूबसूरती चौगुना बढ़ जाती है। भारतीय कला एवं शिल्प की इस विरासत खजुराहो में आयोजित होने वाले नृत्य महोत्सव का आप भी एक बार अवश्य लुत्फ उठाएँ।

लेखक के बारे में
गायत्री शर्मा
Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'