ramcharitmanas
✕

कुछ आस-पास हो जाए...

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (19:14 IST)
NDND
‘बरखा बहार आई... रस की फुहार लाई...’ लेकिन लगातार होने वाली बारिश आम लोगों को कुछ ज्यादा ही परेशान कर देती है। रास्ते में जमा पानी, कीचड़, झमाझम झड़ी घर में कैद कर देती है, लेकिन घुमक्कड़ों को ऐसा नहीं लगता।

आम लोगों को घुमक्कड़ अकसर सलाह देते हैं कि बारिश से बचने की जगह उसका भरपूर आनंद लेना चाहिए। बारिश की हल्की फुहार, जहाँ आपकी सैर में मस्ती का रंग भर देगी, वहीं झमाझम बारिश के बाद धुले पेड़-पौधे हरियाली का निराला मंजर लेकर आपके सामने होते हैं ।

इन खुशनुमा पलों को अपनी आँखों में कैद करने के लिए आपको ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होगी। ना ही बस, ट्रेन या प्लेन के महँगे टिकिट खरीदने होंगे। ना ही किसी तरह का लंबा सफर करना होगा... शिमला, मसूरी, नैनीताल के खूबसूरत नजारे आपको आपके आस-पास ही नजर आ जाएँगें।

NDND
इन नजारों को देखने के लिए आप अपने शहर से थोड़ा ही आगे बढ़े और पहुँच जाएँ किसी गाँव। जहाँ इंद्रदेव ने अभी-अभी अपने मेघ बरसाएँ हों। गाँव का सुहाना मौसम, पेड़ों की सुहानी छाँव और हर जगह फैली हरियाली वीकेंड पर आपको आगे के दिनों के लिए पूरी तरह से तरोताजा कर देगी। और यदि ज्यादा लुत्फ चाहते हैं तो बारिश को हर नजर से देखिए...खोजिए कहीं कोई बरसाती झरना फिर से बहने तो नहीं लगा... तालाब में कमल खिलने तो नहीं लगे.... बारिश के पानी से भरे डबरे में पंछियों को खेलते देखिए...यह सारे नजारे आपको दूसरी दुनिया में ले जाएँगे ।

इन नजारों के रसास्वादन के साथ-साथ गर्मागर्म चाय, भजिए और भुट्टे इन पलों को और भी खुशनुमा बना देगें। बादलों से लुका-छिपी करता सूरज तो कहीं इंद्रधनुष की सुहानी छटा... ये सारे सुख कहीं दूर नहीं बस आपके ही आस-पास बिखरें हैं तो फिर तैयार हैं अपने आस-पास ही कुछ नया खोजने के लि ए …
लेखक के बारे में
श्रुति अग्रवाल
Show comments

दिशा पटानी के नए पोस्ट ने मचाई हलचल, आखिर क्या है ‘DZ’? फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

भारतीय सिनेमा में 50 साल पूरे करने की ओर अग्रसर सुभाष घई ने अपनी अगली फिल्म ‘मान्या’ पूरी की

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, बदल गई पूरी दुनिया

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर उठे सवाल तो भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- हमने एक दूसरे को चुना है

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की सफलता से गदगद अभिषेक पाठक, बोले- रीमेक नहीं अपनी कहानी बनाना चाहते थे

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'