Hanuman Chalisa
✕

'विश्‍व पर्यटन दिवस' क्यों मनाया जाता है, जानिए कारण

Updated: शनिवार, 26 सितम्बर 2020 (16:54 IST)
हर देश की अपनी एक खास पहचान और अपनी विशेषता होती है। हम में से अधिकतर लोग हैं, जो पूरे विश्व को जानना चाहते हैं व अलग-अलग देशों की संस्कृति व विशेषता को समझना चाहते हैं। अगर आप उन लोगों में शुमार हैं, जो नई-नई जगहों पर जाकर वहां की खूबसूरती व खासियत को देखकर अपने जीवन में खुशियों के पलों को महसूस करते हैं तो आपके लिए 'विश्‍व पर्यटन दिवस' बेहद खास है।
 
'विश्‍व पर्यटन दिवस' 27 सितम्बर को मनाया जाता है। अगर आप घूमने के शौकीन हैं, तो इस बात से जरूर वाकिफ होंगे। इस खास दिन पर पूरी दुनिया के विभिन्न देश अपने-अपने पर्यटन को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखते हैं। 'विश्व पर्यटन दिवस' हर साल एक थीम के साथ मनाया जाता है। अगर बात करें 'विश्‍व पर्यटन दिवस' 2019 की थीम की तो यह 'टूरिज्म एंड जॉब्स: अ बेटर फ्यूचर फॉर ऑल' पर मनाया गया था। एक खास विषय के साथ यह दिवस मनाया जाता है ताकि लोगों में इस दिन को लेकर जागरूकता बनी रहे। हर वर्ष 27 सितम्बर को ही 'विश्व पर्यटन दिवस' मनाया जाता है। आखिर क्यों? आइए जानें...
 
क्यों मनाते हैं 'विश्‍व पर्यटन दिवस'
 
'विश्‍व पर्यटन दिवस' मनाने के पीछे कारण यह है कि लोगों में पर्यटन को लेकर जागरूकता फैले और हर देश यही चाहता है कि पर्यटन के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोग उसके देश आएं और देश के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों को जानें और समझें।
 
पर्यटन का महत्व और पर्यटन की लोकप्रियता को देखते हुए ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1980 से 27 सितंबर को 'विश्‍व पर्यटन दिवस' के तौर पर मनाने का निर्णय लिया। 'विश्‍व पर्यटन दिवस' के लिए 27 सितंबर का दिन चुना गया, क्योंकि इसी दिन 1970 में 'विश्व पर्यटन संगठन' का संविधान स्वीकार किया गया था। पर्यटन दिवस की खासियत यह है कि हर साल लोगों को विभिन्न तरीकों से जागरूक करने के लिए पर्यटन दिवस पर विभिन्न तरीके की थीम रखी जाती है।
 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख