dharma sangrah
✕

2015 में अमेरिका यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या 42 प्रतिशत बढ़ेगी

Updated: मंगलवार, 2 जून 2015 (15:35 IST)
वॉशिंगटन। इस साल अमेरिका की यात्रा करने वाले भारतीयों की तादाद 42 प्रतिशत और संख्या के लिहाज से 2014 के मुकाबले चार लाख से अधिक बढ़ेगी। यह बात एक रपट में कही गई। अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने कल एक रपट में कहा कि अमेरिका में एक रात से अधिक ठहरने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या इस साल बढ़कर 7.76 करोड़ हो जाएगी जो 2014 में कुल पर्यटकों के मुकाबले 3.6 प्रतिशत से अधिक होगी।

 
एक रपट में कहा गया कि अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले चीन के पर्यटकों की संख्या में वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक 163 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है, जिसके बाद कोलंबिया (54 प्रतिशत) और भारत (42 प्रतिशत) का स्थान होगा।
 
वाणिज्य मंत्री पेनी प्रिजकर एक समारोह में उक्त रपट को जारी करने के मौके पर बोल रहे थे। इस रपट के मुताबिक अमेरिका प्रमुख पर्यटन गंतव्य बना हुआ है और 2020 तक यहां आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ती रहेगी।
 
प्रिजकर ने कहा ‘हम चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटक अमेरिका को देखें और हम उनका स्वागत करते हैं। वैश्विक अर्थव्यवस्था में बदलाव हो रहा है इसलिए यात्रा एवं पर्यटन को बढ़ावा देना हमारी प्रतिस्पर्धात्मकता के लिए आवश्यक है ताकि हमारी कंपनियां एवं अर्थव्यवस्था सफल हों।’ 
 
उन्होंने कहा ‘राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुरू से ही यह समझ लिया था कि अमेरिका की आर्थिक स्थिति के लिए यात्रा एवं पर्यटन कितना जरूरी है। हमारे देश में पर्यटकों ने पिछले साल यात्रा उत्पादों एवं सेवाओं पर रिकार्ड 221 अरब डॉलर खर्च किए, जिससे अमेरिका में कुल 11 लाख लोगों को रोजगार मिला।’ (भाषा) 

 
Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'