Hanuman Chalisa
✕

नॉर्थ ईस्ट के खूबसूरत नजारों का लेना है आनंद तो IRCTC लाया खास पैकेज, ऐसे बनाएं पूरा प्लान

इस पैकेज में खाने-पीने और रहने के साथ-साथ आने-जाने का हवाई टिकट भी मिलेगा

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 29 मई 2024 (08:37 IST)
irctc north india tour package

खूबसूरत पहाड़, हरी-भरी वादियां, हरियाली और साफ़ सुन्दर नदियां देखनी हैं तो नॉर्थ ईस्ट बढ़िया डेस्टिनेशन है। आईआरसीटीसी नॉर्थ ईस्ट घूमने के लिए स्पेशल टूर पैकेज लेकर आया है, जिसमें आपको खाने-पीने और रहने के साथ-साथ आने-जाने का हवाई टिकट भी मिलेगा। आइए आपको पूरे टूर प्लान से रूबरू कराते हैं।ALSO READ: हवाई यात्रा के दौरान ये आसान टिप्स बनाएंगी आपके सफर को आरामदायक और होगी पैसे की बचत

आईआरसीटीसी लाया खास पैकेज
गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई पहाड़ का रुख करना चाहता है। चारधाम यात्रा के चलते उत्तराखंड में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई और हिमाचल प्रदेश में शिमला-कुल्लू और मनाली में भीड़ बहुत है। ऐसे में आप नॉर्थ ईस्ट का प्लान बना सकते हैं, जो नेचुरल ब्यूटी से भरपूर है। दार्जिलिंग घूमना हो या गंगटोक और कलिम्पोंग, हर जगह की आइटनरी आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में शामिल हैं ।

IRCTC का टूर प्लान
आईआरसीटीसी ने ‘देखो अपना देश’ कैंपेन के तहत एक विशेष पैकेज लांच किया है जिसका नाम ‘स्पेलंडर्स ऑफ नॉर्थ ईस्ट एक्स बेंगलुरु’ रखा है। इस पैकेज में यात्रियों को 6 रात और 7 दिन का टूर मिलेगा। आईआरसीटीसी सभी यात्रियों को फ्लाइट से नॉर्थ ईस्ट लेकर जाएगा। टूर पैकेज में दार्जिलिंग, गंगटोक और कलिम्पोंग को कवर किया जाएगा। टूर की शुरुआत 10 जून से होगी।

ये सुविधाएं मिलेंगी पैसेंजर्स को: आईआरसीटीसी के इस पैकेज में सभी पैसेंजर्स को आने-जाने के लिए इकॉनमी क्लास की फ्लाइट टिकट मिलेगी। वहीं, ठहरने के लिए होटल की सुविधा भी आईआरसीटीसी मुहैया कराएगा। इसके अलावा पैसेंजर्स को ब्रेकफास्ट और डिनर भी मिलेगा। पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी शामिल है।

कितने रुपये करने होंगे खर्च
अगर आप अकेले सफर करने वाले हैं तो आईआरसीटीसी के इस पैकेज में प्रति पैसेंजर 61,540 रुपये देने होंगे। वहीँ अगर आप कपल बुकिंग कराते हैं तो 49,620 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से खर्च करने होंगे। वहीं, ट्रिपल बुकिंग में प्रति व्यक्ति सिर्फ 48,260 रुपये देने होंगे।
बच्चों को लेकर जाना चाहते हैं तो उनके लिए एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा। 5 से 11 साल के बच्चे के लिए अगर होटल में बेड की जरूरत होती है तो 42,010 रुपये लगेंगे। अगर बेड नहीं लेते हैं तो सिर्फ 33,480 रुपये खर्च करने होंगे।

कैसे करें पैकेज की बुकिंग
इस पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं। साथ ही, आईआरसीटीसी टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर और रीजनल ऑफिस से भी बुकिंग करा सकते हैं। आईआरसीटीसी ने इस पैकेज की जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख