Hanuman Chalisa
✕

IRCTC लाया कश्मीर के लिए स्पेशल पैकेज, कीजिए छुट्टियों की शानदार प्लानिंग

गर्मियों की छुट्टियों में लीजिए श्रीनगर, सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम घूमने का लुत्फ़

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 10 जून 2024 (14:00 IST)
IRCTC Kashmir Package

अगर आप कश्मीर घूमना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आईआरसीटीसी ने कश्मीर स्पेशल पैकेज जारी किया है। इस स्पेशल पैकेज में टूरिस्ट्स को 5 रात और 6 दिन तक श्रीनगर, सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम घूमने का मौका मिलेगा। इसके लिए आईआरसीटीसी ने विशेष टैगलाइन भी जारी की है, जिसमें लिखा है कि धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है तो वह कश्मीर में है।ALSO READ: नॉर्थ ईस्ट के खूबसूरत नजारों का लेना है आनंद तो IRCTC लाया खास पैकेज, ऐसे बनाएं पूरा प्लान

आईआरसीटीसी के इस पैकेट में डल लेक में शिकारा राइड, गुलमर्ग में केबल कार राइड और पहलगाम में रोड ट्रिप शामिल है। इस प्लान के तहत जून में चार ट्रिप लगेंगे और सभी की शुरुआत दिल्ली एयरपोर्ट से होगी। पहला ट्रिप 3 जून को खत्म हो चुका है।

आईआरसीटीसी के कश्मीर टूर पैकेज के तहत टूरिस्ट्स 10 जून, 11 जून और 17 जून को ट्रैवल कर सकते हैं। अगर आप अकेले इस पैकेज को लेना चाहते हैं तो 48,740 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। दो लोगों के पैकेज का खर्च 32,030 रुपये प्रति व्यक्ति है और तीन लोगों का पैकेज 31,010 रुपये में मिल रहा है।

5 से 11 साल के बच्चे के लिए 28,010 रुपये खर्च करने होंगे। इसमें बच्चे को अलग बेड मिलेगा। अगर बच्चा 2 से 4 साल का है तो उसका किराया 14,960 रुपये होगा, जिसमें उसे बेड प्रोवाइड नहीं कराया जाएगा।

पैकेज में दिल्ली से श्रीनगर आने-जाने का हवाई टिकट, एसी गाड़ियों से साइटसीन, श्रीनगर और पहलगाम में होटल, हाउस बोट में एक रात का स्टे और डल लेक में शिकारा राइड भी शामिल है। पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा।

पहलगाम में अरु वैली, चंदनवारी, बेताब वैली, सोनमर्ग में थाजवास ग्लेशियर, सोनमर्ग जीरो पॉइंट के लिए टैक्सी आपको खुद करनी होगी, जिसका किराया आईआरसीटीसी नहीं देगा। इसके अलावा गुलमर्ग में गोंडोला केबल कार का किराया भी पैकेज में शामिल नहीं है।
 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख