Daily Horoscope
✕

गोवा में आने वाले चार्टर्ड विमानों की संख्या में बढ़ोतरी, पर्यटकों के खर्च में कमी

Updated: शनिवार, 3 जून 2017 (15:22 IST)
पणजी। गोवा में अभी-अभी खत्म हुई पर्यटक सत्र में आने वाले चार्टर्ड विमानों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन आगंतुकों द्वारा कम खर्चा किया जाना पर्यटन उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय बना रहा।
 
गोवा के ट्रैवल एंड टूरिज्म एसोसिएशन ऑफ गोवा के अध्यक्ष सैवियो मेसियस ने बताया कि डमोलिम में गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुल 2,240 चार्टर्ड विमान उतरें जो पिछले साल आए 1,645 की तुलना में 30 फीसदी अधिक है।
 
उन्होंने बताया कि पर्यटकों के यात्रा बजट कम था।
 
उन्होंने बताया, 'यह सत्र ठीक-ठाक था। आने वाले चार्टर्ड विमानों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है लेकिन समस्या आने वाले पर्यटकों के खर्च करने की क्षमता को लेकर है।' पर्यटक सत्र पिछले साल सितंबर में शुरू हुआ था और यह पिछले महीने समाप्त हुआ, जब समुद्र तट पर बने अस्थायी निवास स्थल आकर्षण का मुख्य केन्द्र होता है। मानसून के दौरान पर्यटक सत्र में रहने वाला पोस्ट हटा लिया जाता है।
 
ऑल गोवा ट्रेडिशनल शेक ओनर्स एसोसिएशन के महासचिव मैनुअल कारडोसो ने बताया कि अस्थायी निवास स्थल के आवंटन में देरी ने इस समय व्यापार को काफी हद तक प्रभावित किया। (भाषा) 

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख