Hanuman Chalisa
✕

राहुल ने फिर साधा मोदी पर निशाना

Updated: शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017 (23:36 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे की कंपनी से जुड़े विवाद को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर एक बार फिर हमला किया और प्रधानमंत्री की ही शैली में उन पर व्यंग्य किया।
 
उन्होंने वेब पोर्टल ‘द वायर’ के खिलाफ भाजपा अध्यक्ष के बेटे जय शाह की तरफ से दायर आपराधिक मानहानि के मामले पर लगी अहमदाबाद की एक अदालत की अंतरिम रोक की तरफ इशारा करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘‘मित्रों, शाह-जादा के बारे में ना बोलूंगा, ना बोलने दूंगा।’’ राहुल ने उसके साथ एक खबर भी टैग की जिसमें अदालत की तरफ से लगाई गई रोक के बारे में लिखा गया था।
 
गौरतलब है कि ‘द वायर’ ने हाल में एक लेख प्रकाशित किया था जिसमें दावा किया गया था कि भाजपा के 2014 में केंद्र की सत्ता में आने के बाद से जय शाह की कंपनी के टर्नओवर में विशाल वृद्धि हुई। इसके बाद जय शाह ने वेब पोर्टल के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया।
 
अहमदाबाद की एक अदालत ने गत सोमवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे की कंपनी को लेकर प्रकाशित पोर्टल के लेख पर आधारित खबरों के प्रकाशन या प्रसारण से रोक लगा दी। मुद्दे पर मोदी की ‘‘चुप्पी’’ पर कांग्रेस और राहुल दोनों लगातार सवाल उठा रहे हैं।
 
लेख प्रकाशित होने के बाद कांग्रेस ने अमित शाह को भाजपा अध्यक्ष के पद से हटाने और उनके बेटे के कारोबारी लेन-देन की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के एक दो सदस्यीय न्यायिक आयोग के गठन की मांग की।
 
जय शाह की याचिका पर गत सोमवार को अहमदाबाद (ग्रामीण) की दीवानी अदालत के अतिरिक्त वरिष्ठ न्यायाधीश ने प्रतिवादियों (द वायर) को निर्देश दिया कि वे खबर के आधार पर आगे और कुछ किसी भी रूप में (प्रिंट, डिज़िटल, इलेक्ट्रॉनिक, ब्रॉडकास्ट, टेलिकास्ट या किसी अन्य मीडिया में खबर, साक्षात्कार, बहस, टीवी परिचर्चा की शक्ल में, किसी भी भाषा में, न प्रत्यक्ष न अप्रत्यक्ष) मुक़दमे के अंतिम निपटारे तक कुछ भी नहीं लिखेंगे-बताएँगे।
 
जादा, जादे या जादी फारसी के शब्द हैं जिनका इस्तेमाल किसी राजा के बेटे या बेटी के लिए किया जाता है। राहुल ने इससे पहले भी भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने मानहानि मामले में जय शाह को कानूनी मदद मुहैया कराने को लेकर केंद्र सरकार को घेरा था।
 
उन्होंने तीन दिन पहले ट्विटर पर लिखा था कि ‘शाह-जादा को सत्ता का कानूनी सहारा! झंडा ऊंचा रहे हमारा!’ गौरतलब है कि केंद्र के शीर्ष कानूनी अधिकारी, भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता मानहानि मामले में जय शाह की तरफ से पैरवी करेंगे। (भाषा)
Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख