biodatamaker
✕

ऑक्सफोर्ड का टीका ज्यादा उम्र वालों के लिए कारगर, भारत में चल रहा है ट्रॉयल

Updated: गुरुवार, 19 नवंबर 2020 (17:47 IST)
लंदन। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित कोरोनावायरस (Coronavirus) टीका (Vaccine) 56-69 आयु समूह के लोगों तथा 70 साल से अधिक के बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार करने में कारगर रहा है।
 
इस टीके से संबंधित यह जानकारी गुरुवार को पत्रिका ‘लैंसेट’ में प्रकाशित हुई, जिसका विकास भारतीय सीरम संस्थान के साथ मिलकर किया जा रहा है।
ALSO READ: कोरोनावायरस से 3 देशों में साढ़े 5 लाख लोगों की मौत
अध्ययन में 560 स्वस्थ वयस्कों को शामिल किया गया और पाया गया कि ‘सीएचएडीओएक्स 1 एनकोव-19’ नाम का यह टीका युवा वयस्कों की तुलना में अधिक आयु समूह के लोगों के लिए अधिक उत्साहजनक है। इसका मतलब है कि यह टीका अधिक आयु समूह के लोगों में कोरोना वायरस के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर सकता है।
अनुसंधानकर्ताओं ने उल्लेख किया कि यह निष्कर्ष उत्साहजनक है क्योंकि अधिक आयु समूह के लोगों को कोविड-19 संबंधी जोखिम अधिक होता है। इसलिए कोई ऐसा टीका होना चाहिए जो अधिक आयु समूह के लोगों के लिए कारगर हो।
 
ऑक्सफोर्ड टीका समूह से जुड़े डॉक्टर महेशी रामासामी ने अधिक आयु समूह के लोगों में टीके के अच्छे परिणामों पर खुशी व्यक्त की। ब्रिटेन ऑक्सफोर्ड टीके की 10 करोड़ खुराक का पहले ही ऑर्डर दे चुका है।

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

सीएम धामी का बड़ा तोहफा, खटीमा में 7.23 करोड़ की आधुनिक गौशाला तैयार; 16 हजार से ज्यादा गौवंश को मिला नया आशियाना

LIVE: गोपालक सम्मेलन में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

राहुल गांधी ने लॉन्च की ‘सत्याग्रह’ वेबसाइट, बोले- अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं तो साझा करें अपनी कहानी

उत्तराखंड के बाद गुजरात में भी लागू हुआ UCC: विवाह, तलाक और लिव-इन के नियम बदले

तुर्किए से डिपोर्ट हुआ खूंखार ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान बनाकर चला रहा था सिंडिकेट

अगला लेख