Hanuman Chalisa
✕

हरिद्वार महाकुंभ : मिलिए खड़ेश्वरी महाराज से, जो 25 सालों से खड़े होकर कर रहे हैं मौन हठ साधना

Published: सोमवार, 22 मार्च 2021 (12:58 IST)
हरिद्वार। कुंभ का रंग अब हरि की नगरी हरिद्वार में चढ़ने लगा है। देशभर से बड़ी संख्या में साधु-संत विश्व के अनूठे समागम में हरिद्वार पहुंच रहे हैं। अपने अलग ही अंदाज, कद-काठी और हठयोग के कारण ये साधु-संत हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। ऐसे ही एक हठयोगी संत हैं खड़ेश्वरी महाराज, जो 25 साल से न केवल दोनों पैरों पर खड़े हैं बल्कि मौन भी साधे हुए हैं। खाने-पीने और सोने से लेकर सभी क्रियाएं खड़ेश्वरी महाराज 25 सालों से आज तक खड़े होकर ही करते आ रहे हैं।

ALSO READ: किन कारणों से हरिद्वार एक पवित्र नगरी है?
 
खड़ेश्वरी महाराज का असल नाम विद्या गिरि महाराज है। लेकिन अपने इस हठयोग के कारण वे 'खड़ेश्वरी महाराज' के नाम से विख्यात हो गए। खड़ेश्वरी महाराज ने हरिद्वार महाकुंभ मेले की शुरुआत में ही बैरागी कैंप स्थित शिव मंदिर के पास अपनी कुटिया बनाई है और इसी कुटिया में ये दिन-रात केवल खड़े ही रहते हैं। खड़ेश्वरी महाराज किसी से बात नहीं करते व केवल इशारों में ही बात करते हैं।
 
खड़ेश्वरी महाराज के सहयोगी संत सिद्धबली हनुमान नर्मदेश्वर मंदिर के पीठाधीश्वर आलोक गिरि महाराज बताते हैं कि मानव जाति के कल्याण के लिए ही इन्होंने ये हठयोग शुरू किया है और जब तक इनकी ये इच्छाएं पूरी नहीं होतीं, तब तक ये इस हठयोग को अपनाए रहेंगे। जहां कही भी कुंभ मेले का आयोजन होता है, खड़ेश्वरी महाराज वहां जरूर जाते हैं। वैसे सामान्य दिनों में वे दिल्ली के करोलबाग में निवास करते हैं।
लेखक के बारे में
निष्ठा पांडे
Nishtha Pandey.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के मास्टस्ट्रोक से बिखर गया राहुल की अगुवाई वाला INDIA गठबंधन?

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

अगला लेख