ramcharitmanas
✕

मां की गोद में थी मासूम बेटी जब DSP हुमायूं तिरंगे में लिपटकर पहुंचे घर, शहादत की ये 3 कहानियां रुला देंगी

Updated: शुक्रवार, 15 सितम्बर 2023 (10:10 IST)
जब तिरंगे में लिपटे घर पहुंचे हुमायूं : जब हुमायूं का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा तो उनकी पत्नी अपनी 2 महीने की मासूम को गोद में लिए नम आंखों से पति की शहादत को सलामी दे रही थी। पिता की शहादत से अनजान बेटी मां के आंचल में सबकुछ देख रही थी, लेकिन उस मासूम को कहां पता था कि अब उसके सिर से पिता का साया उठ गया है।

घर लौटने वाले थे मेजर आशीष : पानीपत के बिंझौल गांव के रहने वाले मेजर आशीष धौनेक को इसी साल ही सेना ने मेडल से सम्मानित किया गया था। 3 बहनों के इकलौते भाई आशीष की 2 साल की बेटी है। उनके चाचा ने कहा— आखिरी बार उनसे टेलीफोन पर ही बात हुई थी। वह डेढ़ महीने पहले घर आए थे। हमें घर बदलना था, इसलिए अक्टूबर में आशीष आने वाले थे’। जब तिरंगे में लिपटकर वे घर पहुंचे तो उनका इलाका और आसपास का सारा माहौल गमगीन हो गया।

कर्नल मनप्रीत सिंह ने कहा- क्‍या होता है डर : इसी तरह शहादत और साहस की तीसरी कहानी है कर्नल मनप्रीत सिंह की। वे शान से तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचे। लेकिन उनकी बातें सब को याद आ रही हैं। ट्रेनिंग पर जाते हुए किसी ने पूछा था कि डर नहीं लगता तो। मनप्रीत ने कहा था- मालूम नहीं डर क्या होता है। बता दें कि कर्नल मनप्रीत सिंह का पूरा परिवार आर्मी बैकग्राउंड से है। वे पिछले 4 साल से अनंतनाग में तैनात थे और 2021 में उन्हें मेडल से नवाजा गया था। 2016 में मनप्रीत की शादी हुई और उनका एक 6 साल का बेटा और ढाई साल की बेटी है। मनप्रीत की शहादत की खबर कई घंटों तक उनकी पत्नी को नहीं दी गई। बता दें कि इस मुठभेड में इंडियन आर्मी की एक मादा श्‍वान केंट भी शहीद हो गई।
Edited by navin rangiyal

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख