बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. टोक्यो ओलंपिक 2020
  3. टोक्यो ओलंपिक न्यूज़
  4. NRI players from India to participate in Tokyo Olympics
Written By
Last Modified: बुधवार, 21 जुलाई 2021 (14:38 IST)

क्या आपको पता है Tokyo Olympics में हिस्सा लेने वाले कई भारतीय एथलीट्स हैं NRI

क्या आपको पता है Tokyo Olympics में हिस्सा लेने वाले कई भारतीय एथलीट्स हैं NRI - NRI players from India to participate in Tokyo Olympics
खेलों के महाकुंभ ओलंपिक के लिए भारत ने अपना अब तक सबसे बड़ा दल टोक्यो भेजा है। भारत की ओर से टोक्यो 2020 में कुल 127 एथलीट्स हिस्सा लेंगे। 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच खेले जाने वाले टोक्यो ओलंपिक्स में भारत को कई खेलों में पदक की उम्मीद है। भारत के लिए कई खेलों में देश के खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया है। सभी का सपना अपने देश का प्रतिनिधित्व करना और अपने देश का गौरव बढ़ाना है।

हालांकि, टोक्यो ओलंपिक में कई सारे ऐसे खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं, जिनका रिश्ता तो भारत से है लेकिन वो प्रतिनिधित्व किसी ओर देश का करेंगे। ओलंपिक्स में दुनियाभर के कई सारे NRI भारतीय भी शिरकत करने वाले हैं। इन NRI खिलाड़ियों में कुछ का संबंध कनाडा से है तो कुछ का अमेरिका से।

चलिए डालते हैं, एक नजर टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले NRI एथलीट्स पर:

राजीव राम (टेनिस, अमेरिका) : राजीव राम अमेरिका के टेनिस प्लेयर है और यह उनका दूसरा ओलंपिक है। 2016 में वह वीनस विलियम्स के साथ कोर्ट में उतरे थे और अमेरिका के लिए रजत पदक जीता था। राजीव के माता-पिता दोनों ही बैंगलोर के रहने वाले हैं। राजीव मौजूदा समय में विश्व क्ले सबसे सफल डबल्स खिलाड़ियों में से एक है। वह 2019 और 2021 में ऑस्ट्रेलिया ओपन भी जीत चुके हैं।

निखिल कुमार - कनक झा (टेबल टेनिस, अमेरिका) : इस लिस्ट में दूसरा नाम अमेरिका के दो टेबल टेनिस खिलाड़ी निखिल कुमार और कनक झा का आता है। दोनों का रिश्ता भारत से हैं और वह टोक्यो ओलंपिक का हिस्सा बनने जा रहे हैं। निखिल 17 साल की उम्र से टेबल टेनिस खेल रहे हैं और अमेरिका के सबसे युवा टीटी खिलाड़ी भी है। निखिल के पिता केरल से अमेरिका शिफ्ट हो गए थे। वहीं, कनक झा का यह दूसरा ओलंपिक होगा। इससे पहले वह 2016 का रियो ओलंपिक खेल चुकी हैं। कनक के पिता गुजरात के रहने वाले हैं और मां मुंबई की।

कनाडा की हॉकी टीम भारतीयों का दबदबा : टोक्यो ओलंपिक में कनाडा की टीम से दो भारतीय मूल के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें एक नाम लुधियाना में पैदा हुए बलबीर सिंह पनेसर है जो कनाडा हॉकी टीम का अहम हिस्सा है। वह 2015 में पैन अमेरिकन गेम्स में कनाडा को रजत पदक दिलवा चुके हैं और रियो ओलंपिक भी खेल चुके हैं। दूसरा नाम कीगन परेरे का है, वह भी भारत से ताल्लुक रखते हैं। कीगन टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं और उनका यह दूसरा ओलंपिक होगा।

गुरप्रीत सोही (वॉटर पोलो, कनाडा) : कनाडा की वॉटर पोलो टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ी गुरप्रीत सोही हिस्सा लेंगी। सोही का यह पहला ओलंपिक है। इससे पहले उन्होंने साल 2018 के वॉटर पोलो में हिस्सा लिया था। इसके साथ-साथ वह साल 2017, 2018 और 2019 के वॉटर पोलो लीग में भी हिस्सा ले चुकी है।

आमिर धेसी (रेसलिंग, कनाडा) : आमिर धेसी भी कनाडा के ग्रीको रेसलर हैं जो टोक्यो 2020 में नजर आएंगे। धेसी के पिता भारत के रहने वाले है और ग्रीको रोमन रेसलिंग में नेशनल चैंपियन भी रह चुके हैं। इसके बाद वह कनाडा चले गए थे जहां आमिर ने भी इस खेल को चुना। बता दें कि, आमिर धेसी पैन गेम्स में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।

जारेड पांचिया (न्यूजीलैंड, हॉकी) : इस लिस्ट में अंतिम नाम जारेड पांचिया का आता है, जो न्यूजीलैंड की हॉकी टीम से टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेंगे। जारेड भी भारत से खास रिश्ता रखते हैं। दरअसल, साल 1930 में उनके दादा गुजरात से न्यूजीलैंड चले गए थे और तब से उनका परिवार न्यूजीलैंड में रहता है। जारेड 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।
ये भी पढ़ें
सॉफ्टबॉल मुकाबले के साथ Tokyo Olympics 2020 का आगाज, जापान की जीत से शुरुआत