• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. समाचार
Written By WD

स्क्रीन पर बदसूरत दिखने में है रिस्क: रोहित खुराना

दिल की नजर से खूबसूरत

टेलीविजन सीरियल ‘दिल की नजर से...खूबसूरत’ में बदसूरत माधव का किरदार निभा रहे अभिनेता रोहित खुराना कहते हैं कि ऎसी भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि जैसी भूमिका को वे अदा कर रहे हैं उसके लिए आमतौर पर अभिनेता मना कर देते हैं। स्क्रीन पर बदसूरत दिखने में बहुत रिस्क होता है।


रोहित ने कहा कि इंडस्ट्री में बहुत कम अभिनेता ऎसे हैं जो स्क्रीन पर बुरा दिखने की रिस्क उठा लेते हैं। अपने किरदार के माध्यम से दर्शकों के दिलों में जगह बनाना बड़ी बात होती है। सोनी टीवी पर 25 फरवरी से शुरू हुए शो ‘दिल की नजर से...खूबसूरत’ में रोहित के अलावा सौम्या सेठ और अभिषेक मलिक मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं।

हाल ही में 50 एपिसोड पूरे कर चुके शो में रोहित आरजे एहसास का भी रोल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माधव और एहसास दोनों पूरी तरह से अलग किरदार हैं। इन किरदारों में सबकुछ है। रोहित ने कहा कि शो के सभी कलाकार सेट पर कम और घर पर ज्यादा वक्त बिताते हैं। अब हम एक परिवार की तरह रहने लगे हैं और काम में मजा आने लगा है।