kundali milan
✕

बिग बॉस के घर में पुलिस!

Updated: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2011 (14:46 IST)

बिग बॉस का घर डिजाइन करने वाले श्याम भाटिया ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि पुलिस उनके द्वारा बनाए गए खूबसूरत घर में आएगी। कर्जत में स्थित इस घर में पुलिस जाने का प्लान बना रही है क्योंकि उन्हें अमर उपाध्याय को कोर्ट का समन देना है। उदयपुर कोर्ट में अमर की कंपनी के ऊपर चेक बाउंसिंग का एक मामला चल रहा है।

PR


लोकप्रिय धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में अमर ने मिहिर वीरानी का किरदार निभाया था जो अपने समय में बेहद पॉपुलर हुआ। इसी नाम से प्रेरित होकर अमर ने मिहिर वीरानी मल्टीट्रेड प्रा.लि. नामक एक कंपनी दो पार्टनर के साथ मिलकर खोली जो फाइनेंस चेन-मेम्बरशिप सिस्टम के मुताबिक काम करती है।

उदयपुर के रहने वाले हरिनारायण सोनी ने इस कंपनी में पैसा निवेश किया और उनके मुताबिक सन 2001 में उन्हें 7 लाख रुपये का फायदा हुआ। उन्हें यह भुगतान आठ वर्ष बाद अमर की कंपनी की ओर से किया गया, लेकिन यह चेक बाउंस हो गया। सोनी ने इसकी शिकायत पुलिस में की और मामला कोर्ट तक जा पहुंचा।

इस मामले में अमर के पब्लिसिस्ट और प्रवक्ता डेल भगवागर का कहना है ‘जहां तक मुझे पता है, अमर ने इस कंपनी को दिसम्बर 2003 में छोड़ दिया था। उसके बाद से वे इसका हिस्सा कभी नहीं रहे। जिस चेक की बात की जा रही है वो अमर के कंपनी छोड़ने के बाद जारी किया गया है। अमर को संभवत: इस बारे में कुछ भी पता नहीं है। अमर लोकप्रिय हैं, बिग बॉस के शो में हैं, इसलिए प्रचार पाने के लिए किसी ने ऐसी हरकत की है।‘

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

IFFI 2026 में मराठी फिल्म 'तू आहेस ना' का प्रीमियर, सुप्रिया पिलगांवकर और सिद्धार्थ बोडके की परफॉर्मेंस ने किया दर्शकों को भावुक!

61 की उम्र में शाहरुख खान बनना चाहते हैं कूल हीरो, 'किंग' के ग्रे हेयर लुक की बताई खास वजह

लाइव परफॉर्मेंस के दौरान 'धुरंधर' की सिंगर रेबल के चेहरे से टकराया ड्रोन, वायरल हुआ वीडियो

ये प्रेम मोल लिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: सूरज बड़जात्या की फिल्म ने पहले दिन की धीमी शुरुआत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'