Daily Horoscope
✕

बिग बॉस 5 : ईद पर मिले दिल

37 वें दिन की कहानी

Updated: मंगलवार, 8 नवंबर 2011 (16:51 IST)
ईद का दिन बिग बॉस के घर में रहने वालों के लिए खुशियां लेकर आया। इस दिन दुश्मनों ने हाथ मिलाए। पुरानी बातों को भूलने के वादे किए। कुछ झगड़े भी हुए, लेकिन तुरंत स्थिति को संभाल लिया गया।

37 वें दिन की शुरुआत सकारात्मक तरीके से हुई। संजय दत्त ने सभी को ईद की शुभकामनाओं के साथ मिठाई भिजवाई। सारे हाउसमेट्स बेहद खुश हुए और उन्होंने इस खास दिन को खास ड्रेस पहनकर विशेष बनाया।

PR


विदा ने अपने घर वालों को ईद मुबारक कहा। वे अपने परिवार को मिस कर रही थी और सारे समय रोती रहीं। विदा की इस मनोस्थिति सभी अच्छी तरह समझते थे, इसलिए सभी उसे चुप कराने की कोशिश करते रहे।

दिन गुजरने के साथ स्काय और लक्ष्मी में किसी छोटी-सी बात को लेकर झगड़ा हो गया, लेकिन तुरंत स्थिति को भांपते हुए उन्होंने पैच-अप कर लिया।

PR


ईद के दिन खास बात तो स्काय और महक की दोस्ती है। दोनों ने कुछ दिनों पहले हुए झगड़े पर बात की और सारी बातों को भूला दिया। अब दोनों के मन की सारी कड़वाहट दूर हो गई।

बिग बॉस ने एक बड़ा ही मजेदार टास्क हाउसमेट्स को दिया है। कप्तान होने के नाते श्रद्धा ने पूजा मिश्रा को टास्क अच्छे से करने के लिए कहा। पूजा मिश्रा यह सुन नाराज हो गई और उन्होंने टास्क करने से मना कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच नोकझोक हुई।

दिन के आखिर में पूजा बेदी और जूही ने स्काय की जमकर तारीफ की। दोनों के मुताबिक स्काय ने आने के बाद घर के वातावरण को बदल दिया और सभी को हंसाया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

'पंचायत 5' का ट्रेलर रिलीज, प्रधानजी की छिनी कुर्सी, सचिवजी और रिंकी की लव स्टोरी में आएगा बड़ा मोड़

'मुझे बताने वाले आप कौन होते हैं', बुर्का और हिजाब पर शबाना आजमी ने रखी दोटूक राय

'कोई मिल गया' के 'बिट्टू सरदार' ने रचाई शादी, डॉक्टर प्रभजोत चावला संग लिए सात फेरे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

'रामायण' को मिला वैश्विक सम्मान, वेटिकन के कार्डिनल और कैथोलिक चर्च के सदस्यों ने देखी फिल्म

नॉर्थ अमेरिका में दिखा नमित मल्होत्रा की 'रामायण' का दबदबा, 29 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'