Bhai Dooj
✕

सपना चौधरी बिग बॉस से बाहर

Updated: सोमवार, 27 नवंबर 2017 (09:11 IST)
‘बिग बॉस 11’ के खिताब की मजबूत दावेदार माने जा रही सपना चौधरी रियलिटी टीवी शो से बाहर हो गई। सलमान खान के साथ ‘वीकेंड का वार’ में हरियाणा की मशहूर डांसर शो से बाहर हो गई। यह एपिसोड आज रात कलर्स चैनल पर प्रसारित हुआ।
 
लोनावला में ‘बिग बॉस’हाउस से बाहर होने के बाद सपना ने कहा कि मैं खुश हूं। मैं अपने साथ बहुत सारी यादें लेकर जा रही हूं। मैं बिग बॉस के घर में रहने वाले सभी लोगों से मुलाकात करना चाहती हूं। दिल में किसी के खिलाफ कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि हर कोई अपनी जगह पर सही है।’इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए हीना खान, सपना, शिल्पा शिंदे और प्रियांक नॉमिनेट हुए थे। सपना का मानना है कि टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता में इस लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो के 11वें संस्करण का विजेता बनने की क्षमता है।
 
सपना के लिए इस शो का हिस्सा बनने की मुख्य वजह डांसरों के खिलाफ रूढ़िवादिता को तोड़ने के माध्यम के रूप में इस्तेमाल करना था। उन्होंने कहा कि मैं डांसर हूं लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि मैं अच्छी लड़की नहीं हूं। शो में हर किसी ने मुझे सम्मान की नजर से देखना शुरू किया। बिग बॉस से आपको काम मिलता है। मैं इस शो का हिस्सा बनकर खुश हूं।’

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख