sundarkand
✕

बिग बॉस 12 में सलमान के साथ नजर आ सकती हैं कैटरीना

Updated: रविवार, 22 अप्रैल 2018 (21:39 IST)
'बिग बॉस’में भाग ले चुके प्रतिभागी विकास गुप्ता ने संकेत दिया है कि इस रियलिटी शो के आगामी सीजन में जोड़ियां भाग ले सकती हैं।  साल 2006 में जब शो की शुरुआत हुई थी तो फिल्म, टेलीविजन, खेल, राजनीति आदि विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां बिग बॉस के घर में आई थीं। अटकलें ये भी हैं कि सलमान के साथ इस बार कैटरीना भी बिग बॉस 12 में दिखाई दे सकती हैं।

पिछले दो सीजन से शो में आम लोग भी देखे जा रहे हैं, लेकिन शो के 12वें सीजन में मां-बेटे या भाई-बहन और ऐसी अन्य जोड़ियां भाग ले सकती हैं। विकास ने कल रात एक समारोह से इतर यहां संवाददाताओं से कहा कि मुझे पक्की तरह नहीं पता कि जोड़े आ रहे हैं या नहीं।

मुझे यह पता है कि इस बार जोड़ियां होंगी। ये मां-बेटे की या भाई-बहन की जोड़ियां भी हो सकती हैं। यह मजेदार होगा। जब एक-दूसरे को जानने वाले दो लोग शो में जाते हैं तो बहुत मजा आजा है जैसा प्रियांक शर्मा और मेरे साथ हुआ। हम एक-दूसरे को जानते थे।

हमें लगा कि हम मिलकर खेलेंगे लेकिन हम एक दूसरे के खिलाफ थे। उन्होंने कहा कि यह देखना मजेदार होगा कि आने वाले लोग अपने रिश्तों को बचाने की कोशिश करते हैं या गेम खेलते हैं।  इस तरह की अटकलें भी हैं कि इस बार शो को सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी प्रस्तुत कर सकती हैं। (भाषा)

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख