biodatamaker
✕

कुमकुम भाग्य की प्रज्ञा बनी गांव की गोरी मुन्नी

Updated: मंगलवार, 11 जुलाई 2017 (15:12 IST)
टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीति झा फिर से धूम मचाने आ रही है। जीटीवी के सबसे पॉपुलर प्राइमटाइम शो कुमकुम भाग्य में श्रीति फिर से एंट्री ले रही है। अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाली श्रीति फिर एक नए अवतार में नजर आने वाली है। श्रीति कुमकुम भाग्य में प्रज्ञा को रोल निभा रही थी जिसके मरने के बाद श्रीति अब गांव की गोरी मुन्नी के रूप में नजर आने वाली है। इस टैलेंटेड एक्ट्रेस ने पहले सीधी-सादी प्रज्ञा का रोल निभाया फिर एक ग्लैमरस लड़की और फिर पड़ोसी का रोल निभाया अब एक गांव की छोरी रोल का निभाने वाली है।
 
प्रज्ञा की मौत के बाद श्रीति गांव की मुन्नी की रूप में नजर आने वाली है जो एक अनाथ लड़की है। घाघरा-चोली पहनती है। मुन्नी पहले अपने भाई और भाभी के साथ रहती थी जिनके देहांत के बाद अब वो दो बच्चों के साथ रहती है। बच्चों की परवरिश करने के लिए कुमकुम, चूड़ियां और बिंदी बेचती है। मुन्नी बहुत बातूनी है जो हमेशा एक नए जबाव के साथ तैयार रहती है।
 
मुन्नी के रूप में अपने नए लुक को लेकर श्रीति कहती है,' कुमकुम भाग्य मेरे दिल के बेहद करीब है। जैसे ही मैंने मौत का सीन शूट किया, उसी पल से मैं प्रज्ञा को मिस करने लगी। मैं मुन्नी का रोल निभाने को लेकर काफी नर्वस थी हांलाकि यह एक मजेदार मौका है। मुझे उम्मीद है कि एक टीम के रूप में हम इस किरदार को जीवंत बनाने में सफल होंगे और इसी तरह दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे। 
Show comments

Daler Mehndi Controversy: नशे के आरोप पर अनुपम खेर ने मंत्री को लताड़ा, बॉलीवुड सितारे उतरे समर्थन में

सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर का महासंग्राम: जब एक साथ टकराएंगी रोमांस, खेल और हॉरर की 10 फिल्में

पहला प्यार दूसरी बार मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, ड्रामा और दिल का री-यूनियन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अलर्ट पर बॉलीवुड, सलमान-अक्षय के घरों में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाने का काम शुरू

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख