sundarkand

क्या बंद हो रहा है कपिल का शो, जानें सच!

Updated: बुधवार, 26 जुलाई 2017 (22:22 IST)
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई का असर उनके शो पर पड़ा है। सुनील ग्रोवर से लड़ाई के बाद कपिल के शो की स्टारकास्ट ने शो को अलविदा कह दिया है। इसमें सुनील, अली असगर और चंदन प्रभाकर शामिल हैं।
 
इसके बाद कपिल के शो की आधी स्टारकास्ट शो छोड़कर चली गई, इनमें सुनील, अली असगर और चंदन प्रभाकर शामिल थे। इसके कारण देश के सबसे सुपर हिट कॉमेडी शो की टीआरपी गिरने लगी थी। शो को राजू श्रीवास्तव और भारती सिंह ने कुछ संभाला, लेकिन परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब कपिल शर्मा की तबीयत खराब हो गई है। खबरें आ रही हैं कि कपिल का शो बंद होने वाला है। 
 
'मुबारकां' की स्टारकास्ट जब शो पर पहुंची तो कपिल शर्मा बीमार पड़ गए और शूट रद्द करना पड़ा। खबरें तो यहां तक आई थीं कि कपिल बेहोश हो गए हैं और अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इससे पहले 'गेस्ट इन लंदन' को भी शूट कैंसिल होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।  इन सबसे  कपिल के शो की टीआरपी 14वें पायदान पर आ गई। इन सबके बीच यह चर्चा शुरू हो गई है कि 'द कपिल शर्मा शो' बंद हो रहा है। इस बीच कीकू शारदा ने इन खबरों को निराधार बताया है।

कीकू ने कहा कि हम तो आने वाले वीकेंड की शूटिंग कर भी चुके हैं। मैं इस बारे में कुछ भी बोल कर मामले को तूल नहीं देना चाहता। कीकू ने कपिल के डिप्रेशन की बात को कोरी बकवास कहा है। कीकू का कहना है कि लोगों के मन में जो आ रहा है वह बोल रहे हैं।
 
यह भी बात पूरा देश देख रहा है कि इस समय सोनी टीवी के सबसे सुपर हिट कॉमेडी शो में पुराने एपिसोड दिखाकर काम चलाया जा रहा है। सवाल यह है कि पुराने शो के आधार पर कब तक दर्शक बंधे रहेंगे। दर्शकों को चाहिए नए एपिसोड, जो नहीं आ रहे हैं।
Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख