sundarkand
Mon, 26 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Big Boss Season 11, Salman Khan, Anchit Kaur

'बिग बॉस' 11 के लिए मुझे ऑफर नहीं आया : अंचित कौर

बिग बॉस सीजन 11
Photo : Twitter

भारतीय टेलीविजन का सबसे बड़ा विवादास्पद और लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 11वें सीजन के लिए प्रतिभागियों को चुन रहा है जिसमें पिछली बार की तरह इस बार फिर आम लोगों और मशहूर हस्तियों के रूप में प्रतियोगी होंगे। इसके चलते एक नाम 'जमाई राजा' फेम अभिनेत्री अचिंत कौर का भी लिया जा रहा है। 
 
लेकिन इस बात को खारिज करते हुए अंचित ने सीधे ट्वीट करते हुए इस अफवाह को शांत किया। अंचित ने लिखा कि हाय... मुझसे बहुत से सवाल किए जा रहे हैं 'बिग बॉस' सीजन 11 को लेकर, लेकिन मुझे सबको एक ही बार में सिर्फ यह बताना है कि मुझे इस साल 'बिग बॉस' के लिए कोई ऑफर तक नहीं आया है। 
 
अंचित कौर को इस इंडस्ट्री में 2 दशक से भी ज्यादा समय हो चुका है। उन्होंने 'बनेगी अपनी बात', 'स्वाभिमान', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'धड़कन' और 'कहानी घर-घर की' जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में काम किया है।
ये भी पढ़ें
मुझे सलमान का खौफ नहीं: सोनाक्षी सिन्हा