dharma sangrah
✕

अर्शी खान कपड़े फाड़ कर काम मांग रही है : हिना खान

Updated: शुक्रवार, 10 नवंबर 2017 (17:50 IST)
लगता है बिग बॉस के घर में हिना खान के दिन अभी खराब चल रहे हैं। घर के टास्क बखूबी निभा रहीं हिना की एक गलती की वजह से सभी लग्जरी टास्क हार गए। घर के लोग तो उनके खिलाफ हो ही गए हैं लेकिन अब तो उन्हें बाहर से भी लोगों से गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। 
 
दरअसल बिग बॉस में लग्जरी टास्क के दौरान हिना की गलती की वजह से वे प्राइज़ मनी हार गए। इस पर घर वालों के बीच बहुत लड़ाई हुई। हिना ने अपना गुस्सा अर्शी पर निकाला। हिना ने अर्शी को उनका स्टैंडर्ड बताया और यह भी कह डाला कि वह कपड़े फाड़कर काम मांग रही हैं। 


 
इस तरह के पर्सनल कमेंट पर बिग बॉस की एक्स-कंटेस्टेंट गौहर खान को गुस्सा आ गया और उन्होंने ट्विटर पर हिना के खिलाफ बात लिखी। हिना ने ट्विट किया कि एक लड़की की इज्जत के लिए जंग और दूसरी लड़की की कोई इज्जत नहीं है? कपड़े फाड़कर काम मिलेगा? क्या यह कमेंट आपत्तिजनक नहीं है? वैल्यूज हो तो सभी के लिए एक जैसी हो.. वरना गलत सभी हैं।
 
वैसे हिना अपने एटिट्युड के चलते बहुत विवादों में फंस रही हैं। इससे पहले भी उनके कई कमेंट्स पर घर के बाहर लोगों से नाराज़गी ही मिल रही हैं। इसके बाद लग्जरी बजट टास्क हारने के बाद हिना को घरवालों के गुस्से का भी शिकार होना पड़ रहा है। सभी ने हार का जिम्मेदार हिना को बताया। जिसके बाद सभी के इस तरह के रवैये को झेल रही हिना फूट-फूटकर रोने लगी। 
 
उनके पिता और बॉयफ्रेंड रॉकी, हिना का इस तरह से रोना सह नहीं पा रहे हैं। उन्होंने अपने बयानों में कहा है कि हिना बहुत ही मजबूत लड़की हैं। इस तरह से टूटते देखना हमारे लिए बहुत ज्यादा मुश्किल है। हर टास्क में हिना ने अपना 100 फीसदी दिया। 

Show comments

Miss Universe 2026: 115 सुंदरियों को पछाड़कर जेनिफर बैरेटो बनीं विनर, 20 साल बाद प्यूर्टो रिको में लौटा ताज

सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने रचा नया इतिहास, रिलीज से पहले संगीत एल्बम को मिले 1 अरब व्यूज

'किंग' के लिए फिर साथ आए शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद, क्या बॉक्स ऑफिस पर टूटेगा कमाई का रिकॉर्ड?

फवाद खान और माहिरा खान की पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर बवाल, भारत में बैन की मांग

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख