Hanuman Chalisa
✕

बिग बॉस 11... विकास ने किया आकाश को किस!

Updated: शुक्रवार, 22 दिसंबर 2017 (17:36 IST)
विकास गुप्ता घर के मास्टर माइंड माने जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जो घर का अब तक का सबसे बड़ा विवाद बन गया है। गुस्से में हाथ उठाने वाली बात तो समझ आती है, लेकिन यहां विकास ने तो गुस्से में किस ही कर दिया। वो भी किसी महिला को नहीं बल्कि घर के कंटेस्टेंट आकाश ददलानी को।

ALSO READ: टाइगर जिंदा है : फिल्म समीक्षा
विकास की यह हरकत कई लोगों को पसंद नहीं आई है। उन्होंने विकास को शो से बाहर करने की बात कही है। विकास ने जब आकाश को किस किया तो उन्होंने विकास को धक्का दिया। इस विकास ने भी आकाश को धक्का दे दिया। यह भी कहा जा रहा है कि कैमरा एंगल की वजह से ऐसा लग रहा है कि आकाश को विकास ने किस किया है।  
 
बिग बॉस के घर में किसी का कोई भरोसा नहीं। जो कल तक बहुत अच्छा दोस्त था, वही आज दुश्मन बन जाता है। ऐसे में हाल ही में एक प्रोमो आया है जिसमें विकास गुप्ता और आकाश ददलानी लड़ाई कर रहे हैं और बात हाथापाई तक पहुंच गई है। 
 
यहां विकास, आकाश और अर्शी तीनों कालकोठरी की सज़ा भुगत रहे हैं। जहां अर्शी दोनों के मज़े लेने में लगी हैं, विकास शांत लेटे हुए हैं और आकाश, विकास के लिए गलत बातें बोले जा रहे हैं। हितेन तेजवानी के बाहर होने के बाद विकास अकेले हो गए और उदास रहने लगे हैं। आकाश पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वे विकास को ज़्यादा से ज़्यादा परेशान कर पाएं। थोड़ी देर शांत रहने के बाद विकास का गुस्सा बढ़ जाता है और दोनों के बीच हाथापाई हो जाती है। 
 
बिग बॉस में चाहे जितनी लड़ाई हो जाए, लेकिन हाथापाई वाली लड़ाई घर के रुल्स के खिलाफ है। विकास रुल्स तोड़ने में माहिर हो गए हैं। इसके पहले वो दो बार घर से भागने की कोशिश भी कर चुके हैं। विकास का आकाश पर हाथ उठाना और किस करना किसी को अच्छा नहीं लग रहा है। दर्शक इस बात से बहुत नाराज़ है और ट्विटर पर विकास के इस व्यवहार के कारण घर से निकालने की मांग कर रहे हैं।  

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख