• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
Written By समय ताम्रकर

सनी लियोन का पति 'बिग बॉस 8' में!

सनी लियोन का पति ''बिग बॉस 8'' में! -
जोर-शोर से उन लोगों की खोज की जा रही है जो बिग बॉस सीजन 8 का सदस्य बन सके। कई नाम हवा में हैं। ऐसे लोगों को खोजा जा रहा है जो जोरदार टीआरपी शो को दिलवा सके। सनी लियोन ऐसा नाम है जो शो या फिल्म के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित करता है। सनी को बिग बॉस के कारण ही बॉलीवुड में स्थान मिला। खबर है कि उनके पति को डेनियल वेबर को शो से जोड़ा जा रहा है। सनी लियोन के पति होने के कारण लोग उनमें रूचि लेंगे। डेनियल भी अब बॉलीवुड में अपने कमाल दिखाना चाहते हैं और ये उनके लिए बहुत बड़ा अवसर है। सूत्रों का कहना है कि डेनियल भी उत्सुक हैं और फीस को लेकर बातचीत अटकी हुई है। साथ ही डेनियल को चिंता है कि यदि वे शो में लंबे समय तक बने रहे तो सनी का क्या होगा। आखिर सनी का सारा कामकाज वे ही तो देखते हैं।

TWITTER