• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. शेर्लिन चोपड़ा : बिग बॉस 3 में!
Written By समय ताम्रकर

शेर्लिन चोपड़ा : बिग बॉस 3 में!

शेर्लिन चोपड़ा
बिग बॉस वाले अपने शो में कम से कम एक हॉट अभिनेत्री का चयन हमेशा करते हैं। पहले सीज़न में राखी सावंत और कश्मीरा शाह नजर आई थीं, तो दूसरे सीज़न में पायल रोहतगी और संभावना सेठ ने यह जिम्मा संभाला था। 

सूत्रों की बातों पर भरोसा किया जाए तो इस बार शेर्लिन चोपड़ा नजर आने वाली हैं। शेर्लिन से इस शो के दूसरे सीज़न में भी बात की गई थी, लेकिन मामला नहीं जमा था।

सूत्रों का कहना है शेर्लिन का चयन हो गया है और यह सेक्सी एक्ट्रेस इस बार शो के जरिये अपने जलवे दिखाएँगी।

4 अक्टोबर से कलर्स चैनल पर शुरू होने वाले ‘बिग बॉस 3’ में होस्ट की भूमिका अमिताभ बच्चन निभाएँगे।