• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. समाचार
Written By WD

द्रौपदी के रोल के लिए बॉलीवुड अभिनेत्रियों में जंग

टेलीविजन

स्टार प्लस पर जल्द ही शुरू होने वाले स्वस्तिक प्रोडक्शंस के धारावाहिक ‘महाभारत’ के कलाकार इन दिनों काफी चर्चा में हैं। शो के लिए अधिकतर कलाकारों का चयन कर चुका प्रोडक्शन हाउस, अब द्रौपदी के किरदार के लिए अभिनेत्री की तलाश कर रहा है। द्रौपदी का किरदार शो के मुख्य किरदारों में से एक है। खबर है कि यह रोल पाने के लिए बॉलीवुड की तीन अभिनेत्रियों ने अपनी जान लगा दी है।

PR
PR

एक सूत्र के अनुसार राइमा सेन पहली अभिनेत्री थीं, जिन्होंने इस रोल के लिए अपनी दिलचस्पी जाहिर की थी। उनके बाद सयाली भगत और युविका चौधरी ने भी रोल को पाने के लिए हरसंभव प्रयास किए हैं। द्रौपदी के किरदार के लिए चयनित हो चुकी राइमा सेन को डेट्स की वजह से इसे छोड़ना पड़ा है। इस रोल के लिए सयाली ने ऑडिशन भी दिया है परंतु निर्माताओं के अनुसार वे चरित्र में फिट नहीं बैठ रही हैं। जबकि किन्हीं कारणों की वजह से युविका का भी चयन नहीं किया गया है। द्रौपदी के लिए अभिनेत्री की तलाश फिलहाल जारी है।