dharma sangrah
✕

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (9 अप्रैल)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 9 अप्रैल को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

Written By WD
Updated: सोमवार, 8 अप्रैल 2013 (16:38 IST)
WD
WD
ज़ी सिनेमा ( Zee Cinema) रात 8.00 बजे
नसीब (एक्शन): चार दोस्तों नामदेव, रघु, दमु और जग्गी की कहानी जिनकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उनकी लॉटरी लग जाती है। रघु और दमु मिलकर जग्गी का खून कर देते हैं और इल्जाम नामदेव पर लगा देते हैं। सालों बाद नामदेव लौटकर अपना बदला लेता है।
कलाकार: अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा निर्देशक: मनमोहन देसाई

ज़ी सिनेमा एचडी ( Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
गॉड तुसी ग्रेट हो (कॉमेडी): एक आदमी अपनी हर परेशानी के लिए भगवान को दोष देता है। भगवान उसके सामने आते हैं और उसे अपनी सारी शक्तियां दे देते हैं। उस आदमी को लगता है कि वह इन शक्तियों से इस दुनिया को अच्छा बना देगा, परंतु क्या वो ऎसा कर पाता है?
कलाकार: प्रियंका चोपड़ा, अमिताभ बच्चन, सलमान खान निर्देशक: रूमी जाफरी

स्टार गोल्ड ( Star Gold) रात 9.00 बजे
जमीन (एक्शन): जब आतंकवादी एक हवाई जहाज का अपहरण करके उसे पाकिस्तान में उतार देते हैं तब पुलिस और आर्मी को साथ आकर इस परेशानी को सुलझाना होता है। कर्नल रणवीर और एसीपी जयदीप साथ मिलकर प्लान बनाते हैं। क्या उनकी योजना सफल हो पाती है?
कलाकार: अजय देवगन, बिपाशा बसु, अभिषेक बच्चन निर्देशक: रोहित शेट्टी

स्टार गोल्ड एचडी ( Star Gold HD) रात 9.00 बजे
फेरारी की सवारी (ड्रामा): यह कहानी है एक पिता की जो अपने बेटे के सपने को पूरा करने के लिए फेरारी कार खरीदते हैं और अपने बेटे को लॉर्डस क्रिकेट ग्राउण्ड दिखाते हैं।
कलाकार: शरमन जोशी, बोमन ईरानी, परेश रावल, विद्या बालन निर्देशक: राजेश मपुस्कर

फिल्मी ( Filmy) रात 9.30 बजे
हिम्मतवाला (एक्शन): एक इंजीनियर जब अपने गांव लौटता है तो अपनी मां और बहन को बेहद दयनीय स्थिति में पाता है। वो उन लोगों को सबक सिखाने का निर्णय लेता है जिन्होंने उसके परिवार की यह हालत बनाई है।
कलाकार: श्रीदेवी, जीतेन्द्र निर्देशक: के राघवेन्द्र राव

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'